HomeBIHARमोतिहारीजीवधारा में एटीएम फ्रॉड के मामले में दो गिरफ्तार, 40 एटीएम कार्ड...

जीवधारा में एटीएम फ्रॉड के मामले में दो गिरफ्तार, 40 एटीएम कार्ड बरामद

-एसबीआई समेत 13 बैंकों के एटीएम कार्ड जब्त, आरोपितों से पुलिस कर रही पूछताछ

माला सिन्हा

पीपराकोठी : थाना क्षेत्र के जीवधारा गांव में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने एटीएम फ्रॉड के मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपितों की पहचान पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र के कोरल गांव निवासी संतु सहनी के पुत्र राधा मोहन कुमार (22) तथा मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर थाना क्षेत्र के बड़ा भारती निवासी स्वर्गीय अजय सहनी के पुत्र विशाल कुमार (28) के रूप में हुई है. पुलिस ने दोनों के पास से विभिन्न बैंकों के कुल 40 एटीएम कार्ड और एक मोबाइल फोन बरामद किया है. थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिलने के बाद पीपराकोठी थाना पुलिस ने जीवधारा गांव में कार्रवाई करते हुए दोनों युवकों को गिरफ्तार किया. तलाशी के दौरान उनके पास से अलग-अलग बैंकों के 40 एटीएम कार्ड मिले. इनमें भारतीय स्टेट बैंक एसबीआई के 16, एचडीएफसी बैंक के चार, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के चार, बैंक ऑफ इंडिया के तीन, बैंक ऑफ बड़ौदा के तीन, केनरा बैंक के दो तथा एक्सिस बैंक के दो कार्ड शामिल हैं. इसके अलावा कोटक महिंद्रा बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, उज्जीवन बैंक, ग्रामीण बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और इंडियन बैंक के एक-एक एटीएम कार्ड बरामद किए गए हैं. पुलिस ने बरामद मोबाइल फोन को भी जांच के लिए अपने कब्जे में लिया है. पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार दोनों आरोपितों का पूर्व का आपराधिक इतिहास भी रहा है. फिलहाल दोनों से पूछताछ की जा रही है. पुलिस बरामद एटीएम कार्डों के स्रोत, उनके इस्तेमाल तथा एटीएम फ्रॉड से जुड़े संभावित मामलों की जानकारी जुटाने में लगी है. मामले में पुलिस की ओर से आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. इस गिरफ्तारी के बाद एटीएम फ्रॉड से जुड़े अन्य मामलों के खुलासे की भी संभावना जताई जा रही है.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular