रक्सौल।अनिल कुमार। थाना परिसर में थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर रमेश कुमार महतो के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन द्वारा अपराध नियंत्रण को लेकर सख्त कार्रवाई की गई है। इसके तहत कोर्ट से जमानत पर छूटे हुए विभिन्न मामलों के आरोपियों की थाने में गुंडा परेड कराई गई और कानून व्यवस्था मजबूत बनाए रखने के लिए 128 बीएनएसएस के तहत बॉन्ड डाउन की कार्रवाई पूरी की गई। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर रमेश कुमार महतो ने बताया इस सख्त कार्रवाई के दायरे में शराब, डकैती और रंगदारी जैसे मामलों से जुड़े आरोपी शामिल रहे। शराब के मामले में जिन लोगों पर कार्रवाई की गई, उनमें उमाशंकर पटेल, गम्हरिया, कौशल किशोर, मौजे, विनय कुमार, सब्जी बाजार, अखिलेश कुमार, नागा रोड़, रवि गुप्ता, मौजे, रामपुकार मौजे, भुनेश्वर साह, खेखरिया, ताराचंद्र साह, खेखरिया, संतोष साह, नौका टोला, अशोक साह, नौका टोला, राजेश प्रसाद, मौजे, दीपक कुमार, नागा रोड़, रामविश्वास राउत, सिसवा, ताराचंद साह, खेखरिया, विदेश कुमार यादव, महदेवा, सुरेन्द्र राय उर्फ भगत, सिसवा, रामचंद्र साह, कौड़िहार, विनय यादव, सिसवा, सुभाष यादव, सिसवा, मनोज कुमार, नागा रोड़, मो असलम, कौड़ीहार
शामिल हैं। रक्सौल पुलिस की इस पहल से क्षेत्र के अपराधियों और असामाजिक तत्वों के बीच हड़कंप मच गया है।
फोटो -रक्सौल थाना परिसर में कोर्ट से जमानत पर छूटे अपराधियों की हुई गुंडा परेड



