HomeBreakingबेतिया: बोलेरो से 66 किलोग्राम गांजा बरामद, दो गिरफ्तार

बेतिया: बोलेरो से 66 किलोग्राम गांजा बरामद, दो गिरफ्तार

-

वाहन जांच में पुलिस को मिली बड़ी सफलता

Bettiah | West Champaran| TodaysTopNews| अवधेश शर्मा|

पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया पुलिस अंतर्गत इनरवा थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 65.08 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। यह बरामदगी एसपी डॉ. शौर्य कुमार सुमन के निर्देश पर चलाए जा रहे समकालीन अभियान के तहत हुई।

नेपाल से भारत आ रही थी गांजा की खेप

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस को जानकारी मिली थी कि नेपाल से गांजा की एक बड़ी खेप बोलेरो गाड़ी से भारत लाई जा रही है। इस सूचना के बाद उच्चाधिकारियों के निर्देश पर इनरवा थानाध्यक्ष ने सिमरवारी पुल के पास वाहन जांच अभियान शुरू किया।

रात 3:30 बजे रोकी गई बोलेरो

शनिवार की सुबह लगभग 3:30 बजे नेपाल से भारत आ रही एक बोलेरो (रजिस्ट्रेशन नंबर BR11 H 9094) को रोककर जांच की गई। तलाशी के दौरान वाहन से 7 पैकेट में कुल 65.08 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ।

गाड़ी जब्त, चालक गिरफ्तार

पुलिस ने गांजा की विधिवत ज़ब्ती सूची बनाकर बोलेरो वाहन को जब्त कर लिया। साथ ही वाहन के चालक को गिरफ्तार किया गया। इस मामले में इनरवा थाना कांड संख्या 41/25 दर्ज कर विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है।

दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान निम्न रूप में हुई है:

  1. बाबू साहब, पिता जनार्दन प्रसाद, बड़ी टोला, चनपटिया, पश्चिम चंपारण
  2. अशोक राम, पिता राजदेव राम, खम्हिया, थाना इनरवा, पश्चिम चंपारण

एसडीपीओ ने दी जानकारी

एसडीपीओ जय प्रकाश सिंह ने बताया कि यह कार्रवाई जिले में नशे के कारोबार पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Related articles

Bihar

Latest posts