spot_img
Monday, June 30, 2025
spot_img
HomeBreakingकंगली थाना के चौकीदार की बहू की हत्या, दो देवर गिरफ्तार

कंगली थाना के चौकीदार की बहू की हत्या, दो देवर गिरफ्तार

-

पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर भेजा न्यायालय

बेतिया। देश वाणी संवाददाता।

पश्चिम चंपारण जिले के कंगली थाना क्षेत्र के कठिया-मठिया में चौकीदार रामायण हजरा की बहू किरण देवी की हत्या के मामले में पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय को सौंप दिया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान किरण देवी के देवर रामनरेश पासवान और मंकेश्वर कुमार पासवान के रूप में हुई है।

घर से हुई गिरफ्तारी, बाकी आरोपी फरार

थानाध्यक्ष मोहम्मद लाड़ले ने बताया कि घटना के बाद सभी अभियुक्त घर छोड़कर फरार हो गए थे, लेकिन जब दो आरोपित किसी काम से घर लौटे, तो पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। बाकी आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

दहेज के लिए गला दबाकर हत्या का आरोप

बुधवार देर शाम भन्नू पासवान की पत्नी किरण देवी (35) की हत्या कर दी गई थी। विवाहिता की मां दुलारी देवी (निवासी – दुसाधपट्टी, चौतरवा थाना, बगहा) की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया।

इन लोगों पर हत्या का आरोप

पुलिस जांच में मृतका के ससुर रामायण पासवान, पति भन्नू पासवान, भैसुर मुन्नीलाल पासवान, देवर मनू पासवान, श्यामबाबू पासवान, मंकेश्वर पासवान, अनु पासवान, रामनरेश पासवान, चचेरे ससुर योगी पासवान, सास कलावती देवी, गोतनी पूजा देवी और सुनीता देवी को आरोपी पाया गया है।

पुलिस कर रही फरार आरोपियों की तलाश

परिजनों पर दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को प्रताड़ित करने और बाद में उसकी हत्या करने का आरोप है। पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है

फोटो – कंगली थाना के चौकीदार की बहू की हत्या, पुलिस कर रही जांच।

Related articles

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts