HomeBIHARमोतिहारीआरएसएस ने भव्य शस्त्र पूजन, पथ संचलन व संत संवाद के साथ...

आरएसएस ने भव्य शस्त्र पूजन, पथ संचलन व संत संवाद के साथ मनाया शताब्दी वर्ष विजयादशमी उत्सव

विजय का आधार संगठित व नैतिक रूप से सुदृढ़ समाज: डॉ. कृष्ण गोपाल

सतत आत्म-साधना और निस्वार्थ राष्ट्रहित से ही संभव है भारत को विश्वगुरु बनाना

मोतिहारी में उमड़ी स्वयंसेवकों व संतों की भीड़, विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों से गूंजा प्रांगण

देश वाणी। दिलीप दुबे

मोतिहारी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर मोतिहारी जिला के तत्वावधान में स्थानीय नरसिंह बाबा मंदिर परिसर में गुरुवार को विजयादशमी उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान स्वयंसेवकों ने पारंपरिक शस्त्र पूजन और अनुशासनबद्ध पथ संचलन निकाला। वहीं, बरियारपुर स्थित एक आवासीय होटल में सभी पंथों के संत-महात्माओं की उपस्थिति में आध्यात्मिक एवं धार्मिक नेतृत्व संवाद कार्यक्रम भी संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य बौद्धिक कर्त्ता, सह सरकार्यवाह डॉ. कृष्ण गोपाल ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि विजय केवल शस्त्रों से नहीं, बल्कि समाज के संगठित और नैतिक रूप से सुदृढ़ होने पर मिलती है। उन्होंने कहा कि नव भारत का निर्माण आधुनिक तकनीक के साथ-साथ प्राचीन सांस्कृतिक विरासत और मूल्यों को अपनाने से ही संभव है। संघ कार्य कोई उत्सव मात्र नहीं, बल्कि निरंतर आत्म-साधना और निस्वार्थ भाव से जीने का संकल्प है। मुख्य अतिथि डायट प्राचार्या अर्चना कुमारी ने सामाजिक परिवेश में संघ की भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में सामूहिक गीत धनंजय उदय, एकल गीत सौरभ कुमार, अमृत वचन रविशंकर कुमार और संघ प्रार्थना वेद प्रकाश पाण्डेय ने कराई, जबकि संचालन अभिषेक कुमार ने किया।

इस भव्य आयोजन में सह प्रान्त संघचालक प्रो. राजकिशोर सिंह, प्रान्त प्रचारक रविशंकर जी, विभाग संघचालक राजकिशोर प्रसाद, जिला संघचालक सुशील कुमार पाण्डेय, विजय जायसवाल, जिला प्रचारक शिवम सोनू, नगर संघचालक उदय नारायण सिंह, महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजय श्रीवास्तव, प्रो. प्रसून दत्त सिंह, सोमेश्वरनाथ पीठाधीश्वर स्वामी रविशंकर गिरि, महंथ बालक बाबा, त्यागी बाबा, श्याम सुन्दर राम, रविशंकर वर्मा, नगर कार्यवाह संजीव सिंह, अबोध कुमार, मनोज क्याल, जितेन्द्र त्रिपाठी, प्रो. अरुण दूबे, प्रो. नरेन्द्र सिंह, प्रो. अनुपम कुमार, प्रो. विमलेश सिंह, डॉ. श्याम नन्दन, प्रो. शिवेन्द्र सिंह, प्रो. श्याम कुमार झा, जगदीश बाबा, मनोरंजन व्यास और वीरेन्द्र साहू सहित सैकड़ों स्वयंसेवक और गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular