Friday, February 20, 2026
HomeBreakingPM आवास योजना सर्वेक्षण में पूर्वी चंपारण अव्वल, गड़बड़ी पर हुई कार्रवाई,...

PM आवास योजना सर्वेक्षण में पूर्वी चंपारण अव्वल, गड़बड़ी पर हुई कार्रवाई, सूचना मो.नं. 9031071775 पर दें।

-

2.24 लाख सर्वे पूरा, अनियमितता पर कड़ी कार्रवाई

मोतिहारी: प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत किए जा रहे सर्वेक्षण में पूर्वी चंपारण जिला पूरे बिहार में पहले स्थान पर है। अब तक जिले में 2.24 लाख सर्वे पूरे किए जा चुके हैं। सर्वे के कार्य में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं, लेकिन कुछ मामलों में अनियमितता सामने आयी है, जिस पर कड़ी कार्रवाई की गयी है। जिला प्रशासन ने अपील की है कि अनियमितता या लाभुकों से रुपये की मांग की सूचना इस मोबाइल नम्बर 9031071775 पर दे सकते हैं।

सर्वे में गड़बड़ी पर कार्रवाई

चिरैया प्रखंड के सिरौना पंचायत में एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक व्यक्ति यह आरोप लगा रहा था कि ग्रामीण आवास सहायक पात्र लाभुकों से नाम जोड़ने के लिए 2000 रुपये मांग रहे हैं। जांच के बाद आवास सहायक धर्मेंद्र कुमार की सेवा समाप्त कर दी गई है।

इसके अलावा, तीन अन्य आवास सहायकों – रीता कुमारी (पताही), उदय शंकर (केसरिया) और चंदन कुमार (आदापुर) के वेतन से 10% कटौती का आदेश दिया गया है, जो एक वर्ष तक लागू रहेगा।

सख्त निगरानी के निर्देश

उप विकास आयुक्त ने कहा कि सर्वेक्षण कार्य की कड़ी मॉनिटरिंग की जा रही है। यदि किसी भी स्तर पर गड़बड़ी पाई गई तो तत्काल कार्रवाई होगी। उन्होंने बताया कि पहले भी कई आवास सहायकों पर कार्रवाई की जा चुकी है।

शिकायत कहाँ करें?

यदि किसी को सर्वेक्षण कार्य में गड़बड़ी की सूचना मिले तो वह डीआरडीए निदेशक के मोबाइल नंबर 9031071775 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा, संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी या अनुमंडल पदाधिकारी को भी जानकारी दी जा सकती है।

East Champaran Leads in PM Awas Yojana Survey, Action Taken on Irregularities, Report Issues at 9031071775

East Champaran has secured the top position in the PM Awas Yojana (Rural) survey, with 2.24 lakh surveys completed so far. Strict action has been taken against irregularities to ensure transparency in the process.

Related articles

Video thumbnail
रक्सौल में तस्करी के आरोप में नेपाली नागरिक गिरफ्तार।
00:20
Video thumbnail
औरंगाबाद | तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, दो युवकों की मौके पर मौत, PBSHABD, 15 February 2026
00:23
Video thumbnail
Motihari | Taekowondo Grading Test, 27 January 2026
00:53
Video thumbnail
समस्तीपुर डीएम को उत्कृष्ट चुनाव प्रबंधन के लिए राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया गया, PBSHABD,
00:33
Video thumbnail
Raxsul | भारत- नेपाल सीमा पर गोल्ड स्मगलिंग का मोस्ट वांटेट मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 22/01/2026
00:15
Video thumbnail
Motihari के ढाका थाने में जनता दरबार, एसपी स्वर्ण प्रभात ने क्या कहा? 22 January 2026
02:05
Video thumbnail
बोधगया बौद्ध महोत्सव 2026 PBSHABD, 22 January
01:30
Video thumbnail
देखिये रक्सौल में कैसे होती है, शराब की तस्करी?21 January 2026
01:16
Video thumbnail
दरभंगा : हाइकोर्ट के आदेश पर चार दुकानों पर बुलडोजर कार्रवाई, PBSHABD, 20 January 2026
02:51
Video thumbnail
नालंदा | जदयू सांसद कौशलेंद्र कुमार ने आरसीपी सिंह की वापसी पर जताया विरोध, PBSHABD, 19 January 2026
00:57

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts