HomeBIHARमोतिहारीअयोध्या धाम से जनकपुर धाम के लिए शुरू की गई

अयोध्या धाम से जनकपुर धाम के लिए शुरू की गई

रक्सौल।अनिल कुमार। अयोध्या धाम से जनकपुर धाम के लिए शुरू की गई नई ट्रेन सोमवार की रात करीब 10.45 रक्सौल पहुंची।ट्रेन के रक्सौल पहुंचने पर स्थानीय लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा ट्रेन का स्वागत किया गया। ट्रेन के स्वागत को लेकर भी बड़ी संख्या में लोग रक्सौल स्टेशन पर इंतजार कर रहे थे। ट्रेन आने के साथ ही जय श्री राम के जयघोष से पूरा स्टेशन भक्तिमय हो गया। इधर, ट्रेन के रक्सौल पहुंचने के बाद यहां से करीब 137 लोग स्मारिका टिकट लेकर जनकपुर की यात्रा के लिए रवाना हुए। दुल्हन की तरह सजे इस ट्रेन का परिचालन शुरू होने से यात्रियों में काफी खुशी दिखी और लोगों ने इस ट्रेन सेवा शुरू करने को लेकर भारत और नेपाल दोनों देश की सरकार का आभार प्रकट किया। ट्रेन के रक्सौल पहुंचने से पहले रक्सौल रेलवे के अधिकारियों के द्वारा ट्रेन में सवार होने वाले यात्रियों का स्वागत किया गया और क्रमबद्ध तरीके से सभी को स्टेशन पर लाया गया। स्टेशन अधीक्षक अजय कुमार ट्रेन आने के बाद से लेकर रवाना होने तक स्वयं प्लेटफॉर्म पर मौजूद रहे।जबकि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आरपीएफ पोस्ट रक्सौल के प्रभारी ए के चौधरी आरपीएफ व एसएसबी की टीम के साथ स्टेशन पर मौजूद रहे। जबकि ट्रेन में समस्तीपुर मंडल के कई वरीय पदाधिकारी सवार थे जो कि इस ट्रेन से जनकपुर तक की यात्रा कर रहे थे। वहीं रवानगी से पहले भाजपा नेता ई. जितेन्द्र कुमार, राजकिशोर राय उर्फ भगत जी सहित अन्य भाजपा नेताओं के द्वारा ट्रेन में यात्रा करने वाले यात्रियों को सम्मानित किया गया और अयोध्या धाम से जनकपुर धाम ट्रेन सेवा की शुरूआत के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का धन्यवाद ज्ञापन किया गया।

फोटो -अयोध्या धाम से जनकपुर धाम के लिए शुरू की गई

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular