*गुरुडोंगमर झील पर तिरंगे के साथ दिखा साहस और देशप्रेम का जज्बा, माता-पिता ने कहा—नई ऊंँचाइयों को छूते रहो
रक्सौल।अनिल कुमार। देशप्रेम, साहस और कुछ कर गुजरने का जुनून हो तो ऊंँचाई भी हौसले के सामने छोटी पड़ जाती है। रक्सौल के लाल उत्सव राज ने सिक्किम के उत्तरी हिस्से में समुद्र तल से करीब 17,800 फीट की ऊंचाई पर स्थित प्रसिद्ध गुरुडोंगमर झील पहुंचकर हाथों में तिरंगा लहराया। बर्फ से ढकी हिमालय की ऊंँची चोटियों के बीच तिरंगे के साथ उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान आकर्षित कर रही हैं।
अत्यंत ऊंचाई पर स्थित गुरुडोंगमर झील प्राकृतिक सौंदर्य के साथ-साथ धार्मिक एवं आध्यात्मिक आस्था का भी महत्वपूर्ण केंद्र है। यहांँ का वातावरण बेहद चुनौतीपूर्ण है। अत्यधिक ठंड, विरल वायु और कम ऑक्सीजन के बीच इस ऊंँचाई तक पहुंँचना अपने आप में साहस और दृढ़ इच्छाशक्ति का परिचायक है। गौरतलब है कि माता ज्योति राज गुप्ता एवं पिता राजकुमार गुप्ता के कनिष्ठ पुत्र उत्सव राज बचपन से ही पर्वतारोहण एवं ऐडवेंचर यात्रा करने का जज्बा से ओतप्रोत है।
माता कपड़ा बैंक की निदेशिका श्रीमती ज्योति राज गुप्ता ने उत्सव राज की तिरंगे के साथ तस्वीरें देखकर भावुक होते हुए कहा कि इतनी ऊंँचाई पर देश का तिरंगा हाथ में लेकर खड़े अपने बेटे को देखना उनके लिए गर्व और खुशी का क्षण है। उन्होंने कहा, “बेटा, जिंदगी में यूंँ ही नई ऊंँचाइयां छूते रहो, नए मुकाम हासिल करो और हमेशा अपने देश का नाम रोशन करो।”
वहीं पिता लब्धप्रतिष्ठ इन्डो नेपाल चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने कहा कि उत्सव की यह उपलब्धि परिवार के साथ-साथ पूरे रक्सौल के लिए गर्व का विषय है। कठिन परिस्थितियों में भी आगे बढ़ने का उसका जज्बा युवाओं के लिए प्रेरणादायी है।
भारत विकास परिषद शाखा–रक्सौल के अध्यक्ष रजनीश प्रियदर्शी ने उत्सव राज को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश के तिरंगे को हिमालय की इतनी ऊंँचाई पर लहराना केवल एक तस्वीर नहीं, बल्कि राष्ट्रप्रेम, साहस और आत्मविश्वास की सुंदर अभिव्यक्ति है। युवाओं में ऐसी सकारात्मक ऊर्जा और देश के प्रति गौरव की भावना निश्चित रूप से समाज को प्रेरणा देती है।
वहीं रक्सौल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के परियोजना पदाधिकारी रमेश कुमार ने कहा कि उत्सव राज ने अपने साहस और जज्बे से रक्सौल का मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि हिमालय की चुनौतीपूर्ण ऊंचाइयों पर तिरंगे के साथ उनकी मौजूदगी हर रक्सौलवासी के लिए गौरव का विषय है।
फोटो -रक्सौल के लाल उत्सव राज ने 17,800 फीट की ऊंचाई पर लहराया तिरंगा



