HomeBIHARनीतीश संवाद कार्यक्रम का 24 को होगा आयोजन,तैयारी समिति की बैठक में...

नीतीश संवाद कार्यक्रम का 24 को होगा आयोजन,तैयारी समिति की बैठक में हुआ कई निर्णय

मोतिहारी: आगामी 24 नवंबर को पूर्वी चंपारण जिला में होने वाले सुशासन दिवस सह नीतीश संवाद कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर सर्किट हाउस के सभागार में तैयारी समिति की बैठक हुई।बैठक में कार्यक्रम के जिला प्रभारी सह वाल्मीकि नगर के पूर्व विधायक व प्रदेश उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ रिंकू सिंह और नरकटिया विधायक विशाल शाह समेत पार्टी के नेता मौजूद रहे।बैठक में कार्यक्रम स्थल के चयन को लेकर चर्चा हुई।वहीं सभी पार्टी नेताओं को अलग-अलग टास्क दिया गया।बैठक के बाद पूर्व विधायक रिंकू सिंह ने कहा कि 24 नवंबर को पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सुशासन सरकार का कार्यक्रम नीतीश संवाद के नाम से होने वाला है।जिसकी तैयारी को लेकर आज बैठक हुई है।बैठक में कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने और पूरे राज्य में एक नंबर पर रहने का संकल्प लिया।आगामी 24 नवंबर के कार्यक्रम में नीतीश कुमार के बीस वर्षों के कार्यकाल के उपलब्धियों पर चर्चा होगी।कार्यक्रम के बाद उन उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य पार्टी के नेता करेंगे।

वहीं जिलाध्यक्ष भरत पटेल ने कहा कि जिला में 24 नवंबर को होने वाला कार्यक्रम राज्य में एक नजीर पेश करेगा और पूर्वी चंपारण जिला नंबर वन रहेगा।पार्टी के वरीय नेताओं के दिशा निर्देश पर कार्यक्रम की तैयारी चल रही है।

कार्यक्रम में दीपक पटेल,दिनेश चंद्र प्रसाद,सुनील सिंह,अमरेंद्र सिंह,शोभा सिंह,शहजाद खान,जितेंद्र सिंह,जितेंद्र सहनी,वृजमोहन गुप्ता,बिट्टू सिंह,बब्बन कुशवाहा और सभी प्रखंड अध्यक्ष के अलावा कई पार्टी नेता मौजूद रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष भरत पटेल ने किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular