HomeBIHARमोतिहारीभाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा, मतदाता सूची शुद्धिकरण का संकल्प

भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा, मतदाता सूची शुद्धिकरण का संकल्प

  • सांसद राधा मोहन सिंह और केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने कि विपक्ष के भ्रम फैलाने के रवैये की कड़ी आलोचना
  • महात्मा गांधी प्रेक्षागृह से नरसिंह बाबा मंदिर तक निकली भव्य पदयात्रा में उमड़ी हजारों की भीड़

देश वाणी। दिलीप दुबे

मोतिहारी। भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ के संकल्प के साथ भव्य पदयात्रा निकाली। यह पदयात्रा राजा बाजार स्थित महात्मा गांधी प्रेक्षागृह से प्रारंभ होकर नरसिंह बाबा मंदिर के पास आकर संपन्न हुई, जिसमें एनडीए के घटक दलों के नेताओं, पार्टी पदाधिकारियों और हजारों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

पदयात्रा के दौरान सभा को संबोधित करते हुए सांसद एवं पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह ने कहा कि यह आयोजन देश के लोकतंत्र को मजबूत करने और निष्पक्ष चुनाव प्रणाली के प्रति जनता का विश्वास सुदृढ़ करने के लिए है। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग मतदाता सूचियों को त्रुटिरहित बनाने का कार्य कर रहा है, जिससे फर्जी मतदान पर रोक लगेगी और वास्तविक मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा होगी। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दल इस सुधार प्रक्रिया पर जनता के बीच भ्रम फैलाकर संवैधानिक संस्थाओं के प्रति अविश्वास पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती पारदर्शी चुनाव व्यवस्था पर टिकी है। मतदाता सूची का शुद्धिकरण किसी राजनीतिक दल के हित के लिए नहीं, बल्कि हर नागरिक के लोकतांत्रिक अधिकारों की सुरक्षा के वास्ते बेहद जरूरी है।

इस अवसर पर विधायक प्रमोद कुमार, राणा रणधीर सिंह, कृष्णनंदन पासवान, सचिन्द्र प्रसाद सिंह, श्यामबाबू यादव, लालबाबू गुप्ता, पूर्व विधायक पवन जायसवाल, सुनील मणि तिवारी और भाजपा जिलाध्यक्ष पवन राज सहित कई प्रमुख नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular