HomeBIHARबेतियाअपनी 11 सूत्री मांगो को लेकर दो दिवसीय सामूहिक अवकाश पर जाएंगे...

अपनी 11 सूत्री मांगो को लेकर दो दिवसीय सामूहिक अवकाश पर जाएंगे पीआरएस

Bettiah, रवि कुमार मिश्रा।

बेतिया/नरकटियागंज। प्रखंड में मनरेगा के तहत कार्य करने वाले पंचायत रोजगार सेवक अपनी 11 सूत्री मांगों को लेकर दो दिवसीय सामूहिक अवकाश पर जाएंगे। इसको लेकर बिहार राज्य पंचायत रोजगार सेवक संघ ने निर्णय लिया है। संघ के आवाहन पर सभी पीआरएस ने आगामी 2 और तीन नवम्बर को सामुहिक अवकाश पर रहेंगे।

संघ ने इस संबंध में संघ ने ग्रामीण विकास विभाग के आयुक्त को ज्ञापन भी सौंपा है।पत्र में संघ ने चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित समय के भीतर उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो राज्यभर के पंचायत रोजगार सेवक 2 एवं 3 नवंबर को गर्दनीबाग धरना स्थल, में दो दिवसीय शांतिपूर्ण धरना-सह-प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे। पीआरएस रमेश यादव, अमित कुमार, जयप्रकाश राम, मनोज कुमार, देवेंद्र नाथ, अखिलेश प्रसाद, विकास कुमार,उमेश पाल आदि ने बताया कि उनकी प्रमुख मांगो में तृतीय श्रेणी के पद पर समायोजन,समिति की रिपोर्ट लागू करना,अनुकंपा आधारित नियुक्ति,गृह जिला स्थानांतरण, कैशलेस चिकित्सा, मोबाइल/टैबलेट क्रय हेतु राशि, कार्यालय एवं स्टेशनरी खर्च का आवंटन, निश्चित यात्रा भत्ता, ग्रेच्युटी व सेवानिवृत्ति लाभ तथा अनावश्यक प्रशासनिक प्रताड़ना पर रोक आदि शामिल है। अगर सरकार हमारी मांगो को पूरा नहीं करती है तो संघ के निर्णय के अनुसार आगे का निर्णय लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular