Bettiah, रवि कुमार मिश्रा।
बेतिया/नरकटियागंज।लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती और राष्ट्रीय एकता दिवस के पावन अवसर पर शनिवार को 44वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। वाहिनी के कमांडेंट बलवंत सिंह नेगी के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित इन कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय एकता, अखंडता, सद्भावना तथा स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करना था। इस दौरान दौड़, वॉकथॉन और साइकिल रैली कार्यक्रमों की शुरुआत हुई। इसमें एसएसबी के अधिकारियों और जवानों ने भारी उत्साह के साथ भाग लिया और देश की एकता व अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने का संकल्प लिया। इसके पश्चात वॉकथॉन के माध्यम से आमजन और जवानों को शारीरिक स्वास्थ्य, फिटनेस और नियमित व्यायाम के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया। वही रैली में प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और साइकिल चलाने के फायदों के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का मजबूत संदेश दिया।राष्ट्रीय एकता दिवस शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान वाहिनी के सभी अधिकारियों और जवानों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने तथा देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए खुद को समर्पित करने की शपथ ली। इस अवसर पर सभी ने सरदार वल्लभभाई पटेल के आदर्शों व सिद्धांतों का आजीवन अनुसरण करने और देश की एकता को सुदृढ़ बनाने का संकल्प दोहराया।इस आयोजन में उप कमांडेंट मो. हसनैन खान, प्रचार अधिकारी व निरीक्षक सामान्य बहादुर लाल सहित वाहिनी के सभी बलकार्मिकों ने पूरी ऊर्जा के साथ बढ़-चढ़कर भाग लिया।



