मोतिहारी:पूर्वी चंपारण के जिला मुख्यालय स्थित मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज शनिवार को रणक्षेत्र बन गया।सीनियर और जूनियर बैच के छात्रों के बीच जमकर मारपीट हुआ।शुक्रवार रात में शुरु हुए विवाद ने शनिवार को सुबह होते हीं मारपीट का रुप ले लिया।कॉलेज प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी।डायल 112 की टीम पहुंची।लेकिन हंगामा उसके नियंत्रण के बाहर रहा।फिर प्रशिक्षु डीएसपी अभिषेक कुमार के नेतृत्व में कई थाना की पुलिस पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।फिर दोनों पक्षों की बात सुनी और दोनों पक्षों को कॉलेज में शांति बनाये रखने की हिदायत दी।कॉलेज प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से फर्स्ट ईअर के छात्र-छात्राओं को हॉस्टल खाली कर घर जाने का निर्देश दिया है।लिहाजा,फर्स्ट ईअर की छात्र-छात्राएं हॉस्टल खाली कर घर के लिए निकल गए।पटाखा बजाने को लेकर मारपीट होने की बात बतायी जा रही है।जबकि रैंगिंग के कारण मारपीट की बातें भी सामने आ रही है।
बताया जाता है कि कॉलेज के 2025 और 2026 बैच के बीच पटाखा बजाने को लेकर बीती रात विवाद हुआ था। देर रात में शुरु हुए विवाद ने शनिवार को हिंसक रुप ले लिया और पूरा कॉलेज परिसर रणक्षेत्र में तब्दील हो गया।कई घंटे तक चले हो हंगामा के बीच पहुंची पुलिस ने मामला को शांत कराया
इस घटना को लेकर प्रशिक्षु डीएसपी अभिषेक कुमार ने बताया कि पटाखा बजाने को लेकर सीनियर और जूनियर छात्रों के बीच विवाद हुआ है।मारपीट भी हुई है।जिसके बाद दोनों पक्ष को समझा-बुझाकर शांत करा दिया गया है।
रैंगिंग को लेकर मारपीट से संबंधित सवाल पर डीएसपी अभिषेक कुमार ने बताया कि
छात्रों को रैंगिंग को लेकर समझा दिया गया है।उन्हें बताया गया है कि कॉलेज में रैगिंग का कोई जगह नहीं है। यहाँ अगर रैगिंग होती है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी ।
वहीं कालेज के प्राचार्य प्रो. नवनीत कुमार ने बताया कि माहौल को देखते हुए जूनियर बैच के छात्रों को छुट्टी दे दी गई है और सीनियर बैच को भी हिदायत दिया गया है कि कॉलेज में किसी तरह का विवाद नहीं होना चाहिए।तत्काल कॉलेज में माहौल शांत है।



