HomeBreaking9 माह तक कोख में रखकर दुनिया देखने लायक बनाया उसी बेटी...

9 माह तक कोख में रखकर दुनिया देखने लायक बनाया उसी बेटी ने ही उन्हें मरने के लिए छोड़ दिया

रक्सौल।अनिल कुमार। अनुमंडलीय अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती 60 वर्षीय आभा पाण्डेय की आंख से आंसू रूक नहीं रहे थे। उन्होंने जिस बेटी को 9 माह तक कोख में रखकर दुनिया देखने लायक बनाया उसी बेटी ने ही उन्हें मरने के लिए छोड़ दिया था।पूर्व शिक्षिका फूलचंद साह मध्य विद्यालय की पूर्व प्राचार्या आभा पाण्डेय को उनके रक्सौल सब्जी बाजार स्थित अपने आवास से उस वक्त स्थानीय पुलिस और स्वंय सेवी संस्था स्वच्छ रक्सौल के द्वारा रेस्क्यू करके लाया गया, जब स्थानीय लोगों के द्वारा आभा पाण्डेय के कमरे से र्दुगंध आने की शिकायत की गई। जब यहां पुलिस के डॉयल 112 की टीम पहुंची और स्थानीय लोगों की मौजूदगी में कमरे के दरवाजे को खोला गया तो कमरे से तेज र्दुगंध आ रही थी और आभा पाण्डेय कमरे में बदहवास पड़ी थी।आभा पाण्डेय रक्सौल नगर परिषद के वार्ड नंबर 20 के पूर्व पार्षद ओम प्रकाश पाण्डेय की पत्नी है और पति की मौत के बाद से अकेले उनके सब्जी बाजार स्थित मकान में रहती थी।स्वच्छ रक्सौल संस्था के अध्यक्ष रंजीत सिंह ने बताया कि लोगों की सूचना के बाद जब हमलोग स्वंय सेवी संस्था स्वच्छ रक्सौल के महिला प्रभारी शाबरा खातून और डायल 112 के साथ वहां पहुंचे तो उनकी हालात काफी खराब थी, कमरे में एक मिनट पर भी रूकना संभव नहीं था, कमरे की सफाई के बाद वृद्ध माता जी को रेस्क्यू करके अनुमंडल अस्पताल लाया गया और आवश्यक प्राथमिक उपचार दिया गया, जहां अब उनकी हालात में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है।स्थानीय लोगों ने बताया कि आभा पाण्डेय लगभग एक सप्ताह से घर से बाहर नहीं निकली थी, तीन दिन पहले तक उनकी छोटी बेटी जिसकी शादी हो गई, घर पर कुछ देर के लिए आती थी और चली जाती थी। अंतिम बार वह अपनी मां को गाड़ी में बैठाकर कहीं ले गई थी और उसके बाद फिर वापस लाकर छोड़ गई थी, इसके बाद से दो दिन से वह नहीं आई है। वहीं होश में आने के बाद आभा पाण्डेय ने बताया कि जमीन हड़पने की नियत से उनकी बेटी ने उनकी यह हालत की है, मेरे द्वारा इंकार किए जाने के बाद हमको कमरे में बंद रखा गया।रोते हुए टूटी हुई आवाज में उन्होंने बताया कि सब को संपत्ती से मतलब है। इधर, संपती के लिए घर में अपनी ही मां को बंद करके रखने के मामले ने लोगों को झकझोर दिया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि पूर्व पाषर्द ओम प्रकाश पाण्डेय को केवल तीन पुत्री है, जिस बेटी पर मां को बंद रखने का आरोप लग रहा है, वह सबसे छोटी बेटी है।हालांकि इस मामले में इनकी बेटी का पक्ष नहीं मिल सका है, स्वच्छ रक्सौल संस्था के अध्यक्ष रंजीत सिंह से दूरभाष पर बात के दौरान उनकी बेटी ने बताया कि वह कल (शुक्रवार) को अपनी मां की गलतियों के बारे में बताएगी। रक्सौल थानाध्यक्ष रमेश कुमार महतो ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस टीम को भेजा गया था, जैसा आवेदन प्राप्त होगा उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।अस्पताल में इलाज करने वाले चिकित्सक ने बताया कि जब आभा पाण्डेय को अस्पताल लाया गया था, उनकी हालत अस्थिर थी, जरूरी उपचार के बाद उनके हालात में सुधार हो रहा है।वहीं स्वच्छ रक्सौल संस्था के अध्यक्ष रंजीत सिंह ने बताया कि आभा पाण्डेय के साथ काफी गलत हुआ है, इनको मारने की साजिश अपनों के द्वारा ही की गई थी।

फोटो-आभा पाण्डेय को उनके रक्सौल सब्जी बाजार स्थित अपने आवास से स्थानीय पुलिस और स्वंय सेवी संस्था स्वच्छ रक्सौल के द्वारा रेस्क्यू करके लाया गया

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular