केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने किया उद्घाटन।
देश वाणी। नौशाद अहमद। लौरिया।
लौरिया। पश्चिम चंपारण के लौरिया नगर पंचायत के वार्ड संख्या पांच में एनएच-727 के किनारे डॉ. हिरालाल प्रसाद के परिसर में डीबी आयरन क्लब जिम का शुभारंभ हुआ। केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे सहित अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर जिम का उद्घाटन किया।
समारोह को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि भागदौड़ भरी जिंदगी में स्वस्थ रहना चुनौती बनता जा रहा है। नियमित व्यायाम और शारीरिक गतिविधियां अपनाकर कई बीमारियों के खतरे को कम किया जा सकता है। उन्होंने युवाओं से फिटनेस को दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील की।
जिम शुरू होने से लौरिया और आसपास के युवाओं को व्यायाम के लिए स्थानीय स्तर पर बेहतर सुविधा मिलेगी।
मौके पर प्रखंड प्रमुख शंभू तिवारी, संजय कुमार, लड्डू सिंह, प्रदीप मिश्रा, जिम व्यवस्थापक भूपाल ज्योति, दिग्पाल ज्योति, विवेक कुमार, संतोष कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।



