HomeBIHARमोतिहारीडॉ. हेडगेवार के जीवन पर आधारित नाटक शनिवार को, नागपुर के कलाकार...

डॉ. हेडगेवार के जीवन पर आधारित नाटक शनिवार को, नागपुर के कलाकार करेंगे मंचन

विशेष अतिथि के रूप में सांसद व केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति सहित कई गणमान्य होंगे शामिल

महात्मा गाँधी प्रेक्षागृह में संध्या पाँच बजे से आयोजित होगा ऐतिहासिक सांस्कृतिक कार्यक्रम

देश वाणी। दिलीप दुबे

मोतिहारी। कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार सरकार तथा युग प्रवर्तक डॉ. हेडगेवार नाट्य आयोजन समिति के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को महात्मा गाँधी प्रेक्षागृह में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार की जीवनी पर आधारित भव्य नाट्य मंचन का आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए नागपुर से कलाकारों की 40 सदस्यीय टीम मोतिहारी पहुँच चुकी है, जिसे लेकर शहरवासियों और कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है।

इस गरिमामयी आयोजन में विशिष्ट अतिथियों के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रान्त सह संघचालक प्रो. राजकिशोर सिंह, क्षेत्र प्रचारक रामनवमी प्रसाद, सांसद व पूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह, महात्मा गाँधी केन्द्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजय श्रीवास्तव, महामण्डलेश्वर स्वामी रविशंकर गिरि और एसएनएस विद्यापीठ के अध्यक्ष आलोक शर्मा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग सम्मिलित होंगे।

कार्यक्रम के सफल और सुचारू आयोजन के लिए कार्यकर्ताओं द्वारा सभी आवश्यक तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। जिला संघचालक सुशील कुमार पाण्डेय ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए सभी सम्मानित अतिथियों और दर्शकों से अपील की है कि वे निर्धारित समय संध्या 5 बजे से पूर्व प्रेक्षागृह में उपस्थित होकर अपना स्थान ग्रहण करें और इस भव्य नाट्याविष्कार का आनंद लेते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular