आस्था और अध्यात्म का केंद्र बने माँ जगदंबा आनंद धाम में हुआ भव्य स्वागत
बिहार की सुख-समृद्धि, शांति और शिक्षा के सर्वांगीण विकास की हुई मंगलकामना
देश वाणी। दिलीप दुबे
मोतिहारी। बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश कुमार तिवारी ने शुक्रवार को कचहरी चौक स्थित प्रसिद्ध माँ जगदंबा आनंद धाम पहुँचकर माँ भगवती की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने दरबार में मस्तक टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया और राज्य के कल्याण की कामना की।
माँ जगदंबा न्यास के अध्यक्ष पं. चंद्र किशोर मिश्र ने मंत्री का भव्य स्वागत करते हुए धाम की ऐतिहासिक, धार्मिक एवं आध्यात्मिक महत्ता से अवगत कराया। न्यास परिवार ने माँ भगवती से प्रार्थना की कि उनका दिव्य आशीर्वाद शिक्षा मंत्री को जनसेवा के दायित्वों के सफल निर्वहन की प्रेरणा दे, जिससे बिहार में शिक्षा, विकास और सुख-शांति का मार्ग सदा प्रशस्त होता रहे।
मोतिहारी का यह आनंद धाम श्रद्धालुओं के लिए गहरी आस्था और आध्यात्मिक चेतना का प्रमुख केंद्र है। इस अवसर पर न्यास के सचिव विजय साहनी, अरविंद सिंह, राजन मिश्रा, आर. ठाकुर, रत्नेश चंद्र, आचार्य पं. यश दूबे, विनोद पासवान, हरि सहनी और गोलू गुप्ता सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर राज्य में शिक्षा के विकास और जनकल्याण के लिए मंगलकामनाएँ की।



