HomeBIHARमोतिहारीआश्रम रोड में पुलिस-एलटीएफ की संयुक्त छापेमारी, 130 पीस नेपाली कस्तूरी शराब...

आश्रम रोड में पुलिस-एलटीएफ की संयुक्त छापेमारी, 130 पीस नेपाली कस्तूरी शराब के साथ तस्करी का आरोपित गिरफ्तार

*गुप्त सूचना पर पुलिस की कार्रवाई, नेपाल से शराब लेकर आने की मिली थी जानकारी

रक्सौल।अनिल कुमार।सीमावर्ती क्षेत्र में शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्थानीय पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आश्रम रोड में छापेमारी कर 130 पीस नेपाली कस्तूरी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान बंजरिया थाना क्षेत्र के सिंघिया गुमटी निवासी शमिद मियां के पुत्र सद्दाम हुसैन के रूप में की गई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष रमेश कुमार महतो ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नेपाल से नेपाली कस्तूरी शराब लेकर एक युवक रक्सौल की ओर आ रहा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की योजना बनाई। इसके बाद पुलिस एवं एलटीएफ की संयुक्त टीम गठित कर आश्रम रोड में छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान संदिग्ध युवक को पकड़कर उसकी तलाशी ली गई, जिसमें उसके पास से 130 पीस नेपाली कस्तूरी शराब बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने शराब को जब्त करते हुए युवक को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि शराब तस्करी पर रोक लगाने के लिए पुलिस लगातार सक्रिय है। सीमावर्ती क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार से जुड़े लोगों पर नजर रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि गुप्त सूचना के आधार पर आगे भी अभियान चलाकर अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की इस कार्रवाई को सीमावर्ती क्षेत्र में शराब तस्करी पर अंकुश लगाने के अभियान से जोड़कर देखा जा रहा है। गिरफ्तार युवक के विरुद्ध नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular