HomeBIHARमोतिहारीकॉलेज रोड की बदहाली को लेकर युवा सहयोग दल ने ग्रामीण कार्य...

कॉलेज रोड की बदहाली को लेकर युवा सहयोग दल ने ग्रामीण कार्य विभाग को सौंपा ज्ञापन

जर्जर सड़क और जलजमाव से परेशान हैं छात्र-छात्राएं, शीघ्र निर्माण एवं स्थायी जल निकासी की मांग

रक्सौल। अनिल कुमार। के.सी.टी.सी. कॉलेज जाने वाली जर्जर सड़क एवं लगातार जलजमाव की समस्या को लेकर युवा सहयोग दल, रक्सौल के प्रतिनिधिमंडल ने कॉलेज अध्यक्ष अमित यादव के नेतृत्व में ग्रामीण कार्य विभाग को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र सड़क निर्माण एवं स्थायी जल निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की।

ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने बताया कि कॉलेज जाने वाली सड़क लंबे समय से जर्जर स्थिति में है। जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण सड़क पर लगातार पानी जमा रहता है, जिससे छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं आम नागरिकों को आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। विशेषकर बारिश के मौसम में स्थिति और गंभीर हो जाती है तथा सड़क से गुजरना जोखिमपूर्ण बन जाता है। जलजमाव के कारण कई बार छात्र-छात्राओं के दुर्घटनाग्रस्त होने की समस्या भी सामने आई है।

युवा सहयोग दल ने ग्रामीण कार्य विभाग से मांग की कि सड़क की स्थिति का निरीक्षण कराकर जल्द से जल्द निर्माण एवं मरम्मत का कार्य कराया जाए। साथ ही, समस्या के स्थायी समाधान के लिए नाला एवं समुचित ड्रेनेज व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में सड़क पर जलजमाव की स्थिति उत्पन्न न हो।

इस अवसर पर युवा सहयोग दल के कॉलेज अध्यक्ष अमित यादव ने कहा कि कॉलेज रोड की बदहाली केवल सड़क की समस्या नहीं है, बल्कि यह हजारों विद्यार्थियों की सुरक्षा, शिक्षा और आम जनता की सुविधा से जुड़ा महत्वपूर्ण जनहित का मुद्दा है। उन्होंने विभाग से इस मामले में शीघ्र कार्रवाई करने की मांग की।

वहीं, युवा सहयोग दल के अध्यक्ष चौहान साजन सिंघानिया ने कहा कि संगठन विद्यार्थियों एवं आम जनता की समस्याओं को लेकर लगातार आवाज उठाता रहेगा। उन्होंने कहा कि इस समस्या के समाधान के लिए माननीय विधायक एवं ग्रामीण कार्य विभाग के संबंधित अधिकारियों से भी संपर्क किया जाएगा, ताकि सड़क निर्माण का कार्य जल्द से जल्द पूरा हो सके और लोगों को राहत मिल सके।

प्रतिनिधिमंडल में दल के महासचिव मुकेश पटेल, सचिव सूरज पटेल, संगठन प्रभारी सतीश केसरी, मीडिया प्रभारी पुरुषोत्तम पटेल, कार्यालय मंत्री राजन जायसवाल, कॉलेज अध्यक्ष अमित सचिन, विकेश कुमार, अमित मिश्रा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

फोटो -कॉलेज रोड की बदहाली को लेकर युवा सहयोग दल ने ग्रामीण कार्य विभाग को सौंपा ज्ञापन

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular