मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिला के छतौनी थाना क्षेत्र भूमाफिया राकेश शर्मा के आवास पर बीती रात छापेमारी में भारी मात्रा में नकदी, हथियार, कारतूस, शराब और जमीन से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए गए हैं।
एसपी स्वर्णप्रभात के अनुसार छतौनी थाना अंतर्गत भूमाफिया और अपराधी राकेश शर्मा के घर पर देर रात छापामारी की गई।जिला के तीन अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में और 5 थाना की टीम ने छापेमारी की।छापेमारी में 2 राइफल, 2 पिस्टल, करीब 100 कारतूस, 6 ब्रांडेड शराब की बोतल, 65 से अधिक डीड रजिस्ट्री का कागज और 27 लाख कैश जब्त किया गया।रजिस्ट्री और डीड के लगभग 15 करोड़ से अधिक मूल्य के कागज बरामद हुए हैं।छापेमारी के दौरान राकेश शर्मा नहीं मिला।लेकिन पुलिस ने राकेश शर्मा के का बेटा साहिल शर्मा मौके से गिरफ्तार कर लिया है और प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई जारी है।



