HomeBIHARमोतिहारीमहिलाओं के अपमान के खिलाफ कांग्रेस नेताओं के विरोध में उतरीं भाजपा...

महिलाओं के अपमान के खिलाफ कांग्रेस नेताओं के विरोध में उतरीं भाजपा महिला मोर्चा का कचहरी चौक पर धरना

नीता शर्मा के नेतृत्व में हुआ प्रदर्शन, जिलाधिकारी को सौंपा गया ज्ञापन

राहुल गांधी और सांसद डॉ. आनगोमाचा बिमौल अकोईजाम के बयानों पर जताया कड़ा रोष

देश वाणी। दिलीप दुबे

मोतिहारी। शहर के गांधी ऑडिटोरियम से कचहरी चौक तक भाजपा महिला मोर्चा ने सोमवार को एक भव्य जुलूस निकाला। जिसके बाद कचहरी चौक पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया गया। यह प्रदर्शन राहुल गांधी और कांग्रेस सांसद डॉ. आनगोमाचा बिमौल अकोईजाम के कथित महिला-विरोधी बयानों एवं आचरण के विरोध में किया गया।

महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष नीता शर्मा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए दोटूक कहा कि महिलाओं का अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं का सम्मान हमारी संस्कृति का अभिन्न अंग है और इसके स्वाभिमान की रक्षा के लिए मोर्चा हमेशा मुखर रहेगा।

धरना को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष पवन राज और उप महापौर डॉ. लालाबाबू प्रसाद ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में सक्रिय नेताओं को महिलाओं की गरिमा का ख्याल रखना चाहिए। कार्यक्रम प्रभारी डॉ. हेना चंद्रा ने भी महिलाओं के अधिकारों के प्रति पार्टी की प्रतिबद्धता दोहराई। प्रदर्शन के पश्चात एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर उचित कार्रवाई की मांग की।

इस विरोध प्रदर्शन में मीना मिश्रा, माला सिंह, रंजना श्रीवास्तव, प्रभावती देवी, प्रतिभा शर्मा, उषा गुप्ता, निशा सिन्हा, सुशीला देवी, काजल कुमारी, कृष्णा सिंह, शोभा गुप्ता, पुटु सिंह, प्रियंका गिरी, मालती देवी, पूनम देवी, शशि देवी, रीना देवी, धुरपति देवी, अनीता देवी, शांति देवी, आशा चंद्रा सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता मौजूद रहीं। इसके साथ ही सुधांशु रंजन, संजय चौधरी, पंकज सिन्हा, मीडिया प्रभारी गुलरेज शहजाद, पप्पू पाण्डेय, रिषभ झा, उत्तम मिश्रा, चंदन सिंह, सनी सिंह, सूरज पाण्डेय, अजय उपाध्याय, लड्डू सिंह बनिहारा, डॉ. उमेश चंद्रा, मैनेजर सिंह, अमोद झा, रोचक झा, संजू निषाद, विजय राम आदि प्रमुख भाजपा कार्यकर्ता भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराते नजर आए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular