प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, सरकार के खिलाफ आंदोलन नहीं, खुदरा विक्रेताओ के समस्या का कराना है समाधान
देशवाणी। आशा कुमारी
मोतिहारी।
खुदरा उर्वरक विक्रेताओं की मांग अब आंदोलन का रूप लेने लगा है। पटना मे पांच अक्टूबर को हुई धराना प्रदर्शन के बाद आज रिटेल फर्टिलाइजर एंड फार्मर्स वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वावधान में गुरुवार को शहर के एक आवासीय विवाह भवन में खुदरा उर्वरक विक्रेता संघ की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजीव रंजन ने की। बैठक में जिले के सभी प्रखंडों से खुदरा उर्वरक विक्रेता शामिल हुए। बैठक में संघ के जिलाध्यक्ष राजकुमार उपाध्याय ने कहा कि अब थोक उर्वरक विक्रेताओं के द्वारा किये जा रहे शोषण को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। किसानों को उचित मूल्य पर उर्वरक उपलब्ध कराने का काम किया जायेगा। उन्होंने खुदरा उर्वरक विक्रेताओं से कहा कि किसान हमलोगो के लिए भगवान है। उन्हें समय पर सुलभ तरीके से उर्वरक उपलब्ध कराना जिम्मेदारी है। बैठक के बाद एक शिष्टमंडल प्रदेश अध्यक्ष राजीव रंजन व जिलाध्यक्ष श्री उपाध्याय के नेतृत्व मे जिला कृषि पदाधिकारी को 6 सूत्री मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। फाउंडेशन ने सरकार के समक्ष प्रतिष्ठान तक सरकारी दर पर उर्वरक आपूर्ति सुनिश्चित करने, लाइसेंस के साथ अन्य कृषि उत्पादों के व्यवसाय को लेकर अनावश्यक परेशान न करने, ब्लॉक स्तर पर उर्वरक की उपलब्धता, क्यूआर कोड बिक्री पर पारदर्शी प्रोत्साहन और वित्तीय ऋण सुविधा जैसी छह प्रमुख मांगे रखी हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य सरकार के खिलाफ जाना नहीं, बल्कि विक्रेताओं की जायज समस्याओं का समाधान कराना है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इन मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष राजकुमार उपाध्याय, रघुवंश सिंह, अजय कुमार दुबे, मीडिया प्रभारी महेश्वर कुमार सिंह, अभय कुमार सिंह, बिहारी प्रसाद, अनिल कुमार, राजेश कुमार, वीरेंद्र सिंह, संजय केशरी, लक्ष्मण कुमार सहित कई विक्रेता मौजूद थे।



