HomeBIHARसंग्रामपुर : मनीषा दहेज हत्याकांड मे इनामी अभियुक्त चाची-भतीजी ने कोर्ट मे...

संग्रामपुर : मनीषा दहेज हत्याकांड मे इनामी अभियुक्त चाची-भतीजी ने कोर्ट मे किया सरेंडर, ससुर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देशवाणी। आशा कुमारी 
मोतिहारी।
संग्रामपुर थाना क्षेत्र के परसौना गांव की चर्चित मनीषा देवी दहेज हत्या मामले में पुलिस की बढ़ती दबिश का असर दिखने लगा है। इनाम के घोषणा के 24 घंटे के अंदर नामजद आरोपित चचेरी सास किरण देवी पति रामसुरेश सिंह और ननद निक्कू कुमारी पिता ललन सिंह ने गुरुवार को न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। दोनों के सरेंडर से मामले की जांच में नया मोड़ आ गया है। वहीं, मनीषा के ससुर ललन सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जबकि अन्य नामजद आरोपित रितिक कुमार की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी मे जुटी है. इससे पहले एसपी स्वर्ण प्रभात ने मामले में फरार चल रहे तीन नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी पर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस ने तीनों की तस्वीर जारी कर आम लोगों से भी उनके संबंध में सूचना देने की अपील की थी। इनामी आरोपितों में परसौना गांव निवासी रामसुरेश सिंह का पुत्र रितिक कुमार, किरण देवी और साहेबगंज थाना क्षेत्र के भगवानपुर काशी गांव निवासी अखिलेश सिंह की पत्नी निक्कू कुमारी शामिल थी। मालूम हो कि दो अक्टूबर 2025 को ससुराल परसौना में फंदे से मनीषा का शव बरामद हुआ था। जो गोविंदगंज थाना क्षेत्र के झखरा गांव निवासी शीतल सिंह की पुत्री थी। जिसकी शादी परसौना के ललन सिंह के पुत्र निकेश कुमार सिंह से हुई थी। हालांकि घटना के बाद उसके भाई सुमित सिंह ने पुलिस को आवेदन देकर कहा था कि उसकी बहन ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। इसमें किसी का कोई दोष नहीं है। इधर कुछ दिन पूर्व मनीषा के साथ ससुराल मे मारपीट करने करने का वीडियो वायरल हुआ। इसके बाद मनीषा के दूसरे भाई ने पुलिस को आवेदन देकर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस  आवेदन के आधार पर मामले की जांच आगे बढ़ाते हुए तीन लोगों को नामजद किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए विशेष कार्रवाई का निर्देश दिया है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular