HomeBIHARमोतिहारीमोतिहारी : रघुनाथपुर में बस ने युवक को कुचला, मौत; पुलिस ने...

मोतिहारी : रघुनाथपुर में बस ने युवक को कुचला, मौत; पुलिस ने बस जब्त की

हादसे में तुरकौलिया थाना क्षेत्र के मठवा गांव निवासी उमेश साह की हुई मौत
दुरघटना के बाद बस छोड़कर चालक और सहचालक मौके से फरार हो गए
देशवाणी। आशा कुमारी।
मोतिहारी। रघुनाथपुर पुल से सटे आकाश इंस्टीट्यूट के सामने शनिवार सुबह भीषण सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। अनियंत्रित बस ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। हादसे के बाद बस छोड़कर चालक और सहचालक मौके से फरार हो गए। मृतक की पहचान उमेश साह के रूप में हुई है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तुरकौलिया-मोतिहारी पथ पर सुबह करीब 8:10 बजे बस ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक का हेलमेट भी चकनाचूर हो गया।
मृतक तुरकौलिया थाना क्षेत्र के मठवा गांव निवासी नथुनी साह का पुत्र था। वह बाइक से शहर में मजदूरी करने जा रहा था। घटना की सूचना मिलने पर रघुनाथपुर पुलिस मौके पर पहुंची और बस को जब्त कर लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
घटना की खबर मिलते ही मृतक के घर में कोहराम मच गया। बताया जाता है कि उमेश की शादी इसी वर्ष अप्रैल महीने में हुई थी।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular