spot_img
Friday, May 1, 2026
HomeUncategorizedघर के बारमदे में ही बनाया था गुप्त गड्ढा, पुलिस ने मारी...

घर के बारमदे में ही बनाया था गुप्त गड्ढा, पुलिस ने मारी रेड तो मिला गांजा, गृहस्वामी पकड़ाया

-

गिरफ्तार व्यक्ति पूर्व में 7 मामलों का अभियुक्त

Nepal Boarder Area TodayNews by अनिल कुमार।
Motihari/ Adapur पूर्वी चम्पारण जिले के आदापुर थाना क्षेत्र के लतियाही गांव में राजेश्वर दूबे के घर पर छापेमारी कर पुलिस ने 13 किलो 345 ग्राम गांजा बरामद किया। यह गांजा घर के बरामदे में गड्ढा बनाकर छुपाया गया था। छापेमारी का नेतृत्व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) धीरेंद्र कुमार ने किया।

तस्करी के लिए छुपाकर रखा था गांजा:
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी धीरेंद्र कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि अभियुक्त राजेश्वर दूबे अपने घर में गांजा छुपाकर रखता है और उसे तस्करी के माध्यम से अन्य जगह पहुंचाता है। सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में गांजा बरामद हुआ।

गृह स्वामी गिरफ्तार:
तलाशी के दौरान गृह मालिक राजेश्वर दूबे को गिरफ्तार किया गया। एसडीपीओ ने बताया कि आरोपी पर आदापुर थाना में पहले से ही सात मामले दर्ज हैं।

छापेमारी टीम का नेतृत्व:
इस छापेमारी में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी धीरेंद्र कुमार के साथ आदापुर थानाध्यक्ष धर्मवीर कुमार चौधरी, पुअनि कन्हैया सिंह, पूजा कुमारी, और चौकीदार भरत कुमार पासवान व हरिशंकर कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

फोटो: 13 किलो 345 ग्राम गांजा के साथ एक गिरफ्तार।

Related articles

Video thumbnail
भारत- नेपाल सीमा पर आईपीएस हेमंत सिंह ने जब्त किये 12 हजार नशीले इंजेक्शन, दो तस्कर गिरफ्तार
02:45
Video thumbnail
भारत- नेपाल सीमा पर आईपीएस हेमंत सिंह के नेतृत्व में 12 हजार नशीले इंजेक्शन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
04:41
Video thumbnail
बेतिया। चौतरवा थानाध्यक्ष पर बेरहमी से मारपीट और वसूली का आरोप, एसपी ने दिये जांच के आदेश।
03:19
Video thumbnail
Bettiah| बगहा के रामनगर में पुट्टू मिश्र की गोली मारकर हत्या, 27 April 2026
00:14
Video thumbnail
Raxaul | अवैध मनीएक्सचेंज काउंटर पर IPS हेमंत सिंह की Raid, भारतीय व नेपाली रुपये जब्त, गिरफ्तार।
03:45
Video thumbnail
जहानाबाद पहुंचे लालू यादव, शादी समारोह में पहुंचकर नवदंपति को दिया आशीर्वाद, PBSHABD
00:33
Video thumbnail
Raxaul | देखिए कैसे होती है? कुर्की - जब्ति, 26 April 2026
01:43
Video thumbnail
25 April 2026
01:44
Video thumbnail
Bettiah Madhopur KVK, 'Multilayer farming' is changing the fortunes of small farmers.
00:31
Video thumbnail
माधोपुर कृषि विज्ञान केन्द्र में लीजिए ट्रेनिंग कम जमीन में ज्यादा मुनाफा :
00:23

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts