HomeBIHARमोतिहारीवीर गाथा एवं सैनिक सम्मान समारोह में पूर्व सैनिकों और वीर नारियों...

वीर गाथा एवं सैनिक सम्मान समारोह में पूर्व सैनिकों और वीर नारियों का हुआ अभिनंदन

देश वाणी। दिलीप दुबे

मोतिहारी। भारतीय जनता पार्टी के सेवा पखवाड़ा के तहत नगर दक्षिणी मंडल के श्रीकृष्ण नगर मोहल्ले में गुरुवार को मेरा युवा योगदान कार्यक्रम के अंतर्गत भव्य वीर गाथा एवं सैनिक सम्मान समारोह संपन्न हुआ। मंडल अध्यक्ष राजू वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में देश की रक्षा में अहम योगदान देने वाले क्षेत्र के पूर्व सैनिकों और वीर नारियों को अंगवस्त्र व पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया गया।

समारोह को संबोधित करते हुए विधायक प्रमोद कुमार ने कहा कि एक समृद्ध और विकसित भारत के निर्माण में हमारे सैनिकों और उनके परिवारों का अतुलनीय योगदान है। आज भारत न केवल अपनी सीमाओं की रक्षा कर रहा है, बल्कि रक्षा उपकरणों का निर्यात कर आत्मनिर्भरता की एक नई मिसाल भी पेश कर रहा है। जिला अध्यक्ष पवन राज ने भी सैनिकों के शौर्य और अदम्य साहस को याद करते हुए उनके बलिदान को अविस्मणीय बताया। कार्यक्रम के दौरान वीर शहीदों की गौरवगाथाओं का स्मरण कर उपस्थित अतिथियों ने सभी सम्मानित सैनिकों और वीरांगनाओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।

इस अवसर पर प्रकाश अस्थाना, नीता शर्मा, ओमप्रकाश सिंह, ऋषभ झा, निखिल राज, दीपक सिंह, राकेश मिश्रा सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला मीडिया प्रभारी गुलरेज शहजाद ने किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular