HomeBIHARमोतिहारीभगवान बलभद्र एवं श्री सहस्रार्जुन पूजन महोत्सव को तैयारियां पूरी,20 सितंबर को...

भगवान बलभद्र एवं श्री सहस्रार्जुन पूजन महोत्सव को तैयारियां पूरी,20 सितंबर को मोतिहारी में होगा 19वां वार्षिक पूजन

मोतिहारीः चम्पारण कलवार सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में कलवार कल्याण पूजा समिति 19वें साल में भगवान श्री बलभद्र एवं श्री सहस्रार्जुन पूजन महोत्सव के आयोजन की तैयारियों में जुटा हुआ है।कलवार समाज के कुल देवता भगवान श्री बलभद्र एवं श्री सहस्रार्जुन की आगामी 20 और 21 सितम्बर को होने वाले दो दिवसीय पूजा की तैयारियों की जानकारी पूजा समिति के सदस्यों ने एक संवाददाता सम्मेलन आयोजित कर दी।पूजन महोत्सव को लेकर समिति द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।श्रद्धालुओं के लिए भव्य व बड़ा पंडाल,विद्युत सज्जा, लाइट एवं साउंड व्यवस्था के साथ-साथ रात्रि जागरण एवं झांकी का भी विशेष आयोजन किया गया है।आयोजन में आने वाले श्रद्धालुओं एवं कलवार समाज के 20 हजार से अधिक लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई है।महोत्सव में पूजा समिति विशिष्ट व्यक्तियों को ‘कुल गौरव सम्मान’ के अलावा समाज एवं विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले विशिष्ट व्यक्तियों को ‘कुल गौरव सम्मान’ से सम्मानित करेगी।इस मौके पर पूजा समिति के अध्यक्ष कृष्ण कुमार ने बताया कि कलवार कल्याण पूजा समिति द्वारा भगवान श्री बलभद्र एवं श्री सहस्रार्जुन पूजन महोत्सव का भव्य आयोजन आगामी 20 सितंबर 2026 को चंडी माई मंदिर के पास जमला रोड स्थित रामभवन राम यमुना प्रसाद होटल एवं रिसॉर्ट में किया जा रहा है। यह आयोजन लगातार 19वें वर्ष होने जा रहा है।जिसकी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है।इस महोत्सव का उद्देश्य है कि कलवार समाज को एकजूट किया जाए।साथ हीं इस तरह के आयोजन से आने वाली पीढ़ियों को अपनी संस्कृति से जोड़ कर रखा जा सके।वहीं प्रवक्ता रंजीत कुमार ने बताया कि इस साल पूजा समिति द्वारा समाज के वैसे लोगों को सम्मानित किया जाएगा।जिन्होंने शिक्षा,स्वास्थ्य समेत अन्य क्षेत्रों में बेहतर काम किया है।इस मौके पर समिति के प्रधान महासचिव जितेंद्र कुमार गुप्ता,प्रेस प्रभारी सह उपाध्यक्ष संतोष कुमार रौशन,सचिव प्रमोद सेठ,आलोक कुमार गुप्ता, देवेंद्र कुमार मंटू, रमाकांत प्रसाद,अंकुर प्रकाश, देवलाल प्रसाद,राजेंद्र प्रसाद, ध्रुव प्रसाद, रंजन कुमार गुप्ता, भारत भूषण प्रसाद,नितेश कुमार,चंदन जायसवाल, संजय कुमार गुप्ता,दीपक कुमार, अनिल कुमार गुप्ता,मनीष कुमार,संजय जयसवाल, उपाध्यक्ष गौरी शंकर जायसवाल, संजीव जायसवाल, देवलाल प्रसाद, दिनेश प्रसाद ,प्रमोद कुमार, बृजमोहन प्रसाद,विनोद कुमार गुप्ता, मिथिलेश कुमार, नितेश जायसवाल,विक्रम कुमार, मुन्ना जायसवाल, सूरज कलवार, मिथिलेश कुमार,मुकुल प्रकाश,राजू गुप्ता, रमाकांत प्रसाद, रंजन कुमार, धुव कुमार, भारत भूषण प्रसाद,राम निवास प्रसाद,मनोज कुमार,मनीष कुमार समेत कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular