HomeBIHARमोतिहारीमोतिहारी के अटल पथ पर भव्य दीपोत्सव, 25 हजार ‘आशीर्वाद के दीपों’...

मोतिहारी के अटल पथ पर भव्य दीपोत्सव, 25 हजार ‘आशीर्वाद के दीपों’ से जगमगाया मोतीझील का किनारा

देश वाणी। दिलीप दुबे

मोतिहारी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की सेवा, समर्पण एवं राष्ट्र निर्माण के संकल्प को समर्पित सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुवार को मोतिहारी में आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। विश्वकर्मा पूजा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के पावन अवसर पर मोतिहारी के अटल पथ (मरीन ड्राइव), मोतीझील के किनारे 25 हजार दीप प्रज्वलित कर एक अलौकिक दीपोत्सव मनाया गया, जिससे पूरा मोतीझील किनारा रोशनी से जगमगा उठा।

कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए सांसद एवं पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह ने विशाल जनसमूह को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों का कार्यकाल देश में विकास, आत्मनिर्भरता, गरीब कल्याण और महिला सशक्तिकरण का स्वर्णिम काल रहा है। मोतिहारी की जनता ने 25 हजार दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री के प्रति अपने अगाध प्रेम, स्नेह और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को अनूठे ढंग से अभिव्यक्त किया है।

इस भव्य आयोजन में जनसहभागिता का अनुपम उदाहरण देखने को मिला, जिसमें उप महापौर डॉ. लालबाबू प्रसाद, प्रसार भारती बोर्ड सदस्य राजीव भारद्वाज, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अखिलेश सिंह, निवर्तमान जिलाध्यक्ष प्रकाश अस्थाना, प्रदेश सह संयोजक अनुसूचित जाति मोर्चा मनोज पासवान, उपाध्यक्ष सुधांशु रंजन, महामंत्री योगेंद्र प्रसाद व मार्तण्ड नारायण सिंह, मंत्री विनोद कुशवाहा, प्रवक्ता साजिद रजा व संजीव सिंह, मीडिया प्रभारी गुलरेज शहजाद, सह मीडिया प्रभारी सुधीर गुप्ता, संयोजक सोशल मीडिया पंकज सिन्हा, संयोजक आईटी सेल ऋषभ झा, उत्तरी मण्डल प्रभारी सम्पूर्णनंद, उत्तरी मण्डल अध्यक्ष राजेश कुमार, दक्षिणी मण्डल अध्यक्ष राजू वर्मा, अनिल वर्मा, पप्पु पाण्डेय, पुतुल पाठक, डॉ. हेना चंद्रा, धर्मेंद्र स्वर्णकार, उत्तम मिश्रा, निखिल राज, बब्लू पासवान, चंदन सिंह, सन्नी सिंह, और लड्डू सिंह बनिहारा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular