देश वाणी। दिलीप दुबे
मोतिहारी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस और उनके सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की सेवा-समर्पण यात्रा के अवसर पर गुरुवार को मोतिहारी में एक अनूठी पहल देखने को मिल रही है। शहर के चरखा पार्क के पीछे नवनिर्मित दीनदयाल भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सिलिकॉन प्रतिमा स्थापित की गई है।
इस अवसर पर मोतिहारी के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह ने प्रतिमा स्थल का दौरा किया और कहा कि यह प्रतिमा प्रधानमंत्री के विचारों और नए भारत के संकल्प के प्रति देशवासियों के आत्मीय जुड़ाव का प्रतीक है। उन्होंने मोतिहारी वासियों से आह्वान किया कि वे दीनदयाल भवन पहुंचकर सेल्फी विद मोदी जी अभियान का हिस्सा बनें। प्रतिमा के अनावरण और स्थापना के बाद से ही शहरवासियों में भारी उत्साह है और बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर इस विशेष क्षण की स्मृतियां संजो रहे हैं।



