HomeBIHARबेतियागोरखपुर में राजमिस्त्री की मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़,...

गोरखपुर में राजमिस्त्री की मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, शव पहुंचते ही मचा कोहराम

रात में खाना खाकर कमरे में सोया था युवक , सुबह कमरे में मृत मिला; परिजनों ने गमगीन माहौल में किया अंतिम संस्कार।

देश वाणी।नौशाद अहमद। लौरिया।

लौरिया। नगर पंचायत लौरिया के पडरौन निवासी एक युवक की गोरखपुर में मौत हो गई। युवक वहां रहकर राजमिस्त्री का काम करता था। मंगलवार की रात खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में सोने चला गया। बुधवार की सुबह काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर जब कमरे का दरवाजा खोला गया तो वह मृत पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलते ही परिजनो में कोहराम मच गया।

मृतक की पहचान पडरौन निवासी नथुनी यादव के पुत्र टूना यादव के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार टूना यादव गोरखपुर में रहकर राजमिस्त्री का काम करता था। मंगलवार की शाम काम से लौटने के बाद उसने खाना खाया और अपने कमरे में सोने चला गया। सुबह कमरे का दरवाजा खोले जाने पर वह मृत मिला। इसके बाद स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी गोरखपुर पुलिस को दी।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद परिजन गुरुवार को टूना यादव का शव लेकर पडरौन पहुंचे। शव पहुंचते ही घर में चीख-पुकार मच गई। परिजनों और आसपास के लोगों की आंखें नम हो गईं। गमगीन माहौल में परिजनों ने युवक का अंतिम संस्कार किया।

घटना के बाद गांव और मोहल्ले में भी शोक का माहौल है। जिला परिषद प्रतिनिधि मैनेजर यादव, मुख्य पार्षद प्रतिनिधि संजय कुमार, उपमुख्य पार्षद प्रतिनिधि लड्डू सिंह, वार्ड पार्षद बद्री यादव समेत अन्य लोग पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। जनप्रतिनिधियों ने शोकाकुल परिवार को हिम्मत और ढांढस बंधा रहे है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular