रक्सौल।अनिल कुमार। शहर के रेलवे कॉलोनी परिसर में स्थित कृष्ण मंदिर में जन्माष्टमी को लेकर चल रहे उत्सव के छठे दिन भगवान कृष्ण की विशेष पूजा की गई। इस दौरान भगवान कृष्ण का छठियाआर का उत्सव मनाया गया। वैदिक मंत्रोचारण के बीच विशेष पूजा की गई और इसके बाद भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। यहां बता दे रेलवे सुरक्षा बल के द्वारा प्रत्येक वर्ष जन्माष्टमी के अवसर पर विशेष पूजा का आयोजन यहां किया जाता है। इस वर्ष पूजा में मुख्य यजमान के रूप में हेड कांस्टेबल राजनाथ पाण्डेय सपरिवार बैठे है। मौके पर रेलवे सुरक्षा बल रक्सौल पोस्ट के निरीक्षक ए के चौधरी, सब इंस्पेक्टर संतोष कुमार मिश्रा, विनोद कुमार, हेड कांस्टेबल गोपाल सिंह, राजीव कुमार, रामानुज चौरसिया, राजेश कुमार, विजय नारायण, यादवेंद्र कुमार, कमलेश कुमार, संतोष कुमार पाण्डेय, अजय कुमार चौहान, संतोष कुमार सहित सैकड़ों की संख्या में रेल कर्मी और उनके परिवार के सदस्य मौजूद थे। इस दौरान भजन संध्या का भी आयोजन किया गया।
फोटो -भगवान कृष्ण का छठियाआर का उत्सव मनाया गया



