HomeBIHARकांग्रेस के दो जिलाध्यक्षों के बीच पार्टी कार्यालय पर वर्चस्व की लड़ाई...

कांग्रेस के दो जिलाध्यक्षों के बीच पार्टी कार्यालय पर वर्चस्व की लड़ाई का परिणाम,पार्टी के अन्य इकाइयों की होटल में होने लगी बैठक

मोतिहारीः पूर्वी चंपारण कांग्रेस कमिटी में दो जिलाध्यक्षों के बीच जिला कार्यालय पर वर्चस्व को लेकर चल रही लड़ाई का खामिजाया बुधवार को पार्टी के अनुसूचित जाति जनजाति इकाई के कार्यकर्ताओं को भुगतना पड़ा।प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर एससी एसटी ईकाई के अध्यक्ष सत्येन्द्र राम जब कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी के बंजरिया पंडाल स्थित कार्यालय पहुंचे।तब वहां ताला लटका हुआ था।लिहाजा,एससी एसटी के जिलाध्यक्ष सत्येंद्र राम ने अपने पॉकेट से पैसा लगाकर एक होटल में बैठक की।बैठक के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री भोला पासवान शास्त्री के तस्वीर पर पुष्पांजलि की।वहीं आगामी 21 सितंबर को भोला पासवान शास्त्री के पुण्यतिथि पर पटना में आयोजित कार्यक्रम में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित कराने को लेकर विचार विमर्श किया।इस मौके पर बैठक के लिए पार्टी कार्यालय का चाभी नहीं मिलने का दुःख एससी एसटी जिलाध्यक्ष सत्येंद्र राम के चेहरे पर स्पष्ट दिखा।उन्होंने कहा कि पिछले दो दिनों से मैं गोविंदगंज संगठन जिलाध्यक्ष के यहां पार्टी कार्यालय के चाभी के लिए दौड़ता रहा।ताकि पूर्व निर्धारित बैठक को किया जा सके।लेकिन चाभी नहीं मिला।आज उन्होंने चाभी देने से इंकार कर दिया।इसलिए पैसा खर्च करके होटल में बैठक करना पड़ रहा है।

बतादें कि पार्टी के केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व के सहमति पर पूर्वी चंपारण जिला कांग्रेस में दो संगठनात्मक जिला बनाकर जिलाध्यक्ष मनोनित कर दिया गया है।मोतिहारी संगठन जिला के जिलाध्यक्ष अखिलेश दयाल और गोविंदगंज संगठन जिला के जिलाध्यक्ष ई.शशिभूषण सिंह उर्फ गप्पू राय बनाये गए हैं।इन दोनों संगठनात्मक जिलाध्यक्षों के बीच पार्टी के जिला कार्यालय पर वर्चस्व को लेकर शुरुआती दिनों से हीं तकरार जारी है।जो पार्टी के साथ जिला में भी चर्चा का बिषय है।वहीं इन दोनों जिलाध्यक्ष के खिंचातान का खामिजाया अनुसूचित जाति जनजाति इकाई के अध्यक्ष सत्येंद्र राम को भुगतना पड़ा है।

इस बैठक में मोतिहारी जिलाध्यक्ष अखिलेश दयाल,जिला सचिव रमेश कुमार,जिला उपाध्यक्ष मुकेश कुमार,जिला महासचिव लालबिहारी राम,मनोज कुमार भारती,कार्यकारिणी सदस्य मुसाफिर राम,उमेश नारायण राम,मोतिहारी प्रखंड अध्यक्ष हरेंद्र राम,पकड़ीदयाल प्रखंड अध्यक्ष धनंजय कुमार,कल्याणपुर प्रखंड अध्यक्ष मुनीलाल कुमार,मेहसी प्रखंड अध्यक्ष आकाश कुमार,तुरकौलिया प्रखंड अध्यक्ष पप्पू कुमार राम,पहाड़पुर प्रखंड अध्यक्ष गजेंद्र कुमार और हरसिद्धि प्रखंड अध्यक्ष गजेंद्र राम समेत कई पार्टी नेता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular