HomeUncategorizedजेन-जी शहीद दिवस पर वीरगंज में दीप प्रज्वलित कर श्रद्धांजलि

जेन-जी शहीद दिवस पर वीरगंज में दीप प्रज्वलित कर श्रद्धांजलि

रक्सौल। अनिल कुमार। जेन-जी आंदोलन की स्मृति में जेन-जी पर्सा द्वारा वीरगंज(नेपाल) के घंटाघर में दीप प्रज्वलन एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित कर जेन-जी शहीद दिवस मनाया गया।

कार्यक्रम में जेन-जी पर्सा के संयोजक महादेव प्रसाद कुर्मी ने जेन-जी आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले शहीदों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। उन्होंने आंदोलन के दौरान युवाओं पर गोली चलाने तथा कार्की आयोग की जांच रिपोर्ट में दोषी पाए गए लोगों के खिलाफ तत्काल कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।

संयोजक कुर्मी ने कहा कि भ्रष्टाचार, कमीशनखोरी और अनियमितताओं के खिलाफ तथा सामाजिक न्याय, सुशासन और परिवर्तन के पक्ष में आवाज उठाने वाले सभी युवा जेन-जी हैं। उन्होंने देश के विकास और समृद्धि के लिए सभी युवाओं से एकजुट होकर आगे बढ़ने का आह्वान किया।

इसी तरह जेन-जी के चन्दन महतो ने भी सभी युवाओं से परिवर्तन के पक्ष में एकजुट होने का आग्रह करते हुए आंदोलन के दौरान हुई घटनाओं के दोषियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की।

कार्यक्रम में वीरगंज महानगरपालिका के विभिन्न वार्डों से आए जेन-जी युवाओं, आंदोलन के अगुवाओं तथा आंदोलनकारियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

जेन-जी आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले शहीदों की स्मृति में श्रद्धांजलि अर्पित करने तथा आंदोलन के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए जेन-जी पर्सा ने दीप प्रज्वलन सहित शहीद दिवस मनाया।

फोटो -जेन-जी शहीद दिवस पर वीरगंज में दीप प्रज्वलित कर श्रद्धांजलि

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular