HomeBIHARबेतियादो घरों में छापेमारी, विदेशी व चुलाई शराब बरामद; दो गिरफ्तार।

दो घरों में छापेमारी, विदेशी व चुलाई शराब बरामद; दो गिरफ्तार।

बनकटवा में 12 लीटर विदेशी शराब और धोबनी में 14 लीटर चुलाई शराब जब्त।

देश वाणी। नौशाद अहमद। लौरिया।

लौरिया। शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ लौरिया पुलिस ने मंगलवार को थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में कार्रवाई की। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बनकटवा और धोबनी गांव में छापेमारी कर कुल 26 लीटर शराब बरामद की। इस दौरान पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया।

थानाध्यक्ष इंद्रजीत पासवान ने बताया कि पहली कार्रवाई बनकटवा गांव में की गई। पुलिस ने सूचना के आधार पर चंदन कुमार के घर की तलाशी ली। इस दौरान 180 एमएल के 8 पीएम फ्रूटी टेट्रा पैक की 50 बोतल और 375 एमएल की रॉयल स्टैग व्हिस्की की 8 बोतल बरामद हुई। पुलिस के अनुसार बरामद विदेशी शराब की कुल मात्रा करीब 12 लीटर है। मौके से चंदन कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया।

इसके बाद पुलिस टीम ने धोबनी गांव निवासी हिरमान राम के घर पर छापेमारी की। यहां से करीब 14 लीटर देशी चुलाई शराब बरामद हुई। पुलिस ने हिरमान राम को भी गिरफ्तार कर लिया।

थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों मामलों में शराब जब्त कर आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जा रही है। दोनों गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। पुलिस ने कहा कि थाना क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular