HomeBIHARबेतियाबेतिया : जिला निबंधन कार्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, एक बिचौलिया...

बेतिया : जिला निबंधन कार्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, एक बिचौलिया हिरासत में

Bettiah | हृदयानंद|

निरीक्षण के दौरान परिसर में मौजूद एक कथित बिचौलिये ओजैर आलम को पुलिस ने हिरासत में लेकर नगर थाने भेज दिया

इसके पूर्व भी 25 अगस्त को जिलाधिकारी तरोनजोत सिंह के जिला निबंधन कार्यालय का औचक निरीक्षण में तीन बिचौलियों को हिरासत में लिया गया था

बेतिया।पश्चिम चंपारण के जिलाधिकारी तरनजोत सिंह सोमवार को जिला निबंधन कार्यालय पहुंचे और अचानक निरीक्षण कर अफरातफरी मचा दी। निरीक्षण के दौरान एक कथित बिचौलिए को हिरासत में लिया गया है।इसके पूर्व जिलाधिकारी श्री सिंह ने पिछले महीन 25 अगस्त को जिला निबंधन कार्यालय का औचक निरीक्षण किया था।निरीक्षण के दौरान मुख्तारखाना में अवैध रूप से जमीन निबंधन कार्य में लगे तीन बिचौलियों को मौके से हिरासत में लिया गया था।

निरीक्षण के दौरान डीएम ने निबंधन प्रक्रिया, सर्विस प्रोवाइडरों की कार्यशैली व परिसर की व्यवस्था का जायजा लिया।इस दौरान परिसर में मौजूद एक कथित बिचौलिये ओजैर आलम को पुलिस ने हिरासत में लेकर नगर थाने भेज दिया।डीएम ने कड़े शब्दों में चेतावनी दी कि निबंधन कार्यालय परिसर में किसी भी अनधिकृत व्यक्ति या दलाल की मौजूदगी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।उन्होंने सर्विस प्रोवाइडरों को निर्देश दिया कि बिना आईडी कार्ड के कोई भी व्यक्ति परिसर में न रहे, वर्ना संबंधित सर्विस प्रोवाइडर का लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा।डीएम ने नई डिजिटल और पेपरलेस निबंधन प्रणाली का जायजा लेते हुए बताया कि इस पारदर्शी व्यवस्था से रोजाना 30 से 35 दस्तावेजों का निबंधन सुचारू रूप से हो रहा है, जिससे जमीन संबंधी फर्जीवाड़े पर प्रभावी रोक लगेगी।मौके पर एसडीएम विकास कुमार व एसडीपीओ अजीत कुमार मौजूद रहे।

slug- bettiah-dm-surprise-inspection-registy-office-one-middleman-detained

tagline- BettiahNews, WestChamparan, BettiahDM, RegistrationOffice, Inspection, BiharNews, LocalNews, DeshVani

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular