HomeBIHARबेतियाबाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरी, दो युवक घायल।

बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरी, दो युवक घायल।

ग्रामीणों ने दोनों को पहुंचाया अस्पताल, लौरिया सीएचसी में चल रहा इलाज।

देश वाणी। नौशाद अहमद।

लौरिया। बेतिया-लौरिया मुख्य मार्ग पर सनीचरी के समीप मंगलवार को एक बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर जुटे ग्रामीणों ने दोनों घायलों को तत्काल लौरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सक डॉ. सूर्य प्रकाश ने उनका प्राथमिक उपचार किया।

बताया गया कि दोनों युवक बाइक से छपवा से अपने घर मझौवा लौट रहे थे। इसी दौरान सनीचरी के समीप अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक सड़क पर जा गिरी। हादसे में दोनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए।

घायलों की पहचान चौतरवा थाना क्षेत्र के मझौवा गांव निवासी संतोष सोनी के 19 वर्षीय पुत्र सुधांशु कुमार और राजेश कुमार के 28 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार के रूप में हुई है। दोनों का लौरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है।

घटना के बाद कुछ देर के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों की तत्परता से दोनों घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाया जा सका।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular