HomeBIHARबेतियाबेतिया : पुरुषोत्तमपुर के तिलंगही में अनियंत्रित होकर पलटी बस, हादसे में...

बेतिया : पुरुषोत्तमपुर के तिलंगही में अनियंत्रित होकर पलटी बस, हादसे में आधा दर्जन यात्री घायल

Bettiah | अमित गिरि|

तिलंगही बहुअरवा स्कूल के पास बोलेरो से साइड लेने के क्रम में अनियंत्रित होकर पलटी यात्री बस।

दुर्घटना में छह यात्री हुए घायल, चिकित्सक के अनुसार सभी घायल खतरे से बाहर।

बेतिया। पश्चिमी चम्पारण में मैनाटाड़ के पिड़ारी से बेतिया जा रही एक यात्री बस मंगलवार की सुबह पुरुषोत्तमपुर थाना क्षेत्र के तिलंगही बहुअरवा स्कूल के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई।हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।दुर्घटना में करीब आधा दर्जन यात्री घायल हो गए।

स्थानीय लोगों और सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष कमलेश भगत की पुलिस टीम ने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला तथा सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मैनाटाड़ भिजवाया।

मिली जानकारी के अनुसार बेतिया की ओर से आ रही बोलेरो से साइड लेने के दौरान बस चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिससे यह हादसा हुआ।दुर्घटना के बाद बस का चालक और कर्मी मौके से फरार हो गए।

हादसे में घायल सलमुन नेशा, फूलपति देवी, रंजना देवी, सलामुन खातून, शहाबुद्दीन मियां व जमीला खातून का इलाज सीएचसी में कराया जा रहा है।चिकित्सक डॉ. अमरेंद्र कुमार ने सभी घायलों को खतरे से बाहर बताया है।पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

bettiah/passenger-bus-overturned-in-purushottampur-half-a-dozen-injured

tagline- MainatandNews, WestChamparan, BusAccident, RoadAccident, BiharNews, LocalNews, DeshVani

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular