HomeBIHARबगहा में महिलाओं ने पेश की मिसाल: चंदा जुटाकर और श्रमदान कर...

बगहा में महिलाओं ने पेश की मिसाल: चंदा जुटाकर और श्रमदान कर बनायी 200 मीटर सड़क

बेतिया। नवल ठाकुर।

वर्षों पुरानी संकरी पगडंडी की समस्या से तंग आकर दलित बस्ती की महिलाओं ने एकजुट हो लिया निर्माण का निर्णय

10 हजार रुपये चंदा जुटाकर कच्ची सड़क का चौड़ीकरण किया, ग्रामीणों ने अब पक्कीकरण की उठाई मांग

बगहा। बगहा-2 प्रखंड के नरवल-बरवल पंचायत स्थित ढंढी तुर्की वार्ड-15 की दलित बस्ती में रास्ते की गंभीर समस्या से परेशान महिलाओं ने खुद पहल कर सड़क को आवागमन के योग्य बना दिया है।बरसों से संकरी और कच्ची सड़क की परेशानी झेल रहे ग्रामीणों ने चंदा जुटाकर सड़क का चौड़ीकरण कराया और श्रमदान किया।करीब 40 से 50 परिवारों की आबादी वाली इस बस्ती में आने-जाने के लिए महज पांच फीट चौड़ी कच्ची पगडंडी ही एकमात्र जरिया थी।इस वजह से बरसात के मौसम में भीषण कीचड़ और जलजमाव होने से बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को भारी फजीहत का सामना करना पड़ता था।

स्थानीय ग्रामीणों द्वारा सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराने तथा उसके चौड़ीकरण की मांग कई बार स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से की गई, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला।इसके बाद बस्ती की महिलाओं ने एकजुट होकर खुद पहल करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया।महिलाओं ने आपस में सहयोग कर लगभग 10 हजार रुपये का चंदा जुटाया और श्रमदान कर 200 मीटर कच्ची सड़क को चौड़ा कर चलने लायक बनाया।महिलाओं के इस प्रयास से ग्रामीणों में खुशी है तथा अब प्रशासन से सड़क के पक्कीकरण की मांग की गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular