रक्सौल।अनिल कुमार।
बुधवार को मोतिहारी जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर कांग्रेस कार्यालय गांधी आश्रम आदापुर प्रखंड कांग्रेस कमिटी के बैनर तले आदापुर प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता के अध्यक्षता में कांग्रेस जनों की बैठक संपन्न हुई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में मोतिहारी जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष प्रोफेसर अखिलेश दयाल शामिल हुए।
जिलाध्यक्ष ने लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि बैठक में मुख्य रूप से चलों पंचायत चलों वार्ड,हर घर झंडा कार्यक्रम, प्रखंड स्तरीय विस्तारित कमिटी की बैठक प्रमुख रहा आने वाले एक महिने के अंदर पंचायत स्तर से लेकर गांव और वार्ड स्तर तक पार्टी मजबूत करके 2029 में न्याय योद्धा जननायक श्री राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाना है।
वरिष्ठ कांग्रेसी उपाध्यक्ष महम्द आशिक ने कहा कि कई वर्षों बाद आदापुर प्रखंड में कांग्रेस जनों की बैठक मजबूती से कि गई है कांग्रेस ही एकमात्र पार्टी हैं जो देश को सही दिशा और विकास दे सकती है ।
कांग्रेस नेता मदन यादव ने कहा कि का कांग्रेस की विचारधारा जनमानस के परमार्थ के लिए सदैव सोचती है सबका साथ सबका विकास कांग्रेस पार्टी ही कर सकती हैं।
उक्त कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस जनों को अंगवस्त्र ओढ़ाकर जिलाध्यक्ष ने परमानंद प्रसाद,अशरफ अली,शिवजी प्रसाद,साबीर अंसारी, महम्द फैजुल्लाह,मदन यादव, महम्द फिरोज अहमद,मनेजर राय, परमानंद प्रसाद यादव, विनोद कुमार, नरेंद्र सिंह,मुकेश कुमार, महम्द आशिक,अतिऊल्लाह खां,हरेश्वर पाल,रामबाबू सिंह, संजय कुशवाहा,मोहन राम, शिवशंकर राम,को सम्मानित किया।
फोटो -प्रखंड कांग्रेस कमिटी की बैठक



