HomeBIHARमोतिहारीनटराज सेवा संगम की वार्षिक बैठक संपन्न, नई कार्यकारिणी का गठन; निखिल...

नटराज सेवा संगम की वार्षिक बैठक संपन्न, नई कार्यकारिणी का गठन; निखिल धनोठिया बने अध्यक्ष

रक्सौल।अनिल कुमार। सबसे पुरानी सामाजिक-सांस्कृतिक संस्था नटराज सेवा संगम की वार्षिक बैठक राम जानकी मंदिर विवाह भवन में संपन्न हुई। बैठक के दौरान नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। साथ ही आगामी दुर्गा पूजा के आयोजन को लेकर भी महत्वपूर्ण चर्चा करते हुए नई समिति ने तैयारियों को लेकर कमर कस ली है।

बैठक में सर्वसम्मति से रक्सौल के उद्योगपति एवं नटराज सेवा संगम के पूर्व अध्यक्ष स्व. ललित धनोठिया के पुत्र निखिल धनोठिया को संस्था का नया अध्यक्ष चुना गया। वहीं राजेश आर्य को सचिव, धीरज कुमार को कोषाध्यक्ष, नारायण कुमार उर्फ सन्नी पटेल को मीडिया प्रभारी, मदन गुप्ता को उपाध्यक्ष तथा सूरज कुमार को उपसचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। दुर्गेश कुमार को अंकेक्षक बनाया गया।

इसके अलावा संस्था के संरक्षक मंडल में ओमप्रकाश गुप्ता, जगदीश प्रसाद, सुभाषचंद्र प्रसाद, नारायण प्रसाद, पन्नालाल प्रसाद एवं श्यामा प्रसाद को शामिल किया गया। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में सुरेश कुमार, मनोज कुमार, पुरन पटेल, नितेश पटेल, दयाशंकर कुमार एवं रवि कुमार को जिम्मेदारी दी गई।

नई कार्यकारिणी के गठन के साथ ही नटराज सेवा संगम ने आगामी दुर्गा पूजा की तैयारियों को लेकर भी कार्य शुरू करने का निर्णय लिया। बैठक में संस्था के सदस्यों ने “एक ही नारा, एक ही संकल्प” के साथ सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को और अधिक मजबूती देने का संकल्प दोहराया।

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि वर्ष 1973 से रक्सौल में सामाजिक एवं सांस्कृतिक क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाने वाली नटराज सेवा संगम आने वाले दिनों में भी समाज और संस्कृति के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहकर कार्य करती रहेगी। संस्था का उद्देश्य सामाजिक एकता, सांस्कृतिक विरासत और धार्मिक आयोजनों को और बेहतर तरीके से आगे बढ़ाना है।

नई कार्यकारिणी के सदस्यों ने कहा कि संस्था की परंपरा और गौरव को आगे बढ़ाते हुए रक्सौल में सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को नई दिशा देने का प्रयास किया जाएगा। विशेष रूप से दुर्गा पूजा के आयोजन को भव्य एवं व्यवस्थित बनाने को लेकर जल्द ही तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा।

बैठक में संस्था के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे। उक्त जानकारी नटराज सेवा संगम के मीडिया प्रभारी नारायण कुमार उर्फ सन्नी पटेल ने दी।

फोटो -नटराज सेवा संगम की वार्षिक बैठक संपन्न, नई कार्यकारिणी का गठन; निखिल धनोठिया बने अध्यक्ष

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular