HomeBIHARबेतियामठिया स्कूल की बदहाली पर विधायक ने लिया संज्ञान, सुविधाएं बहाल कराने...

मठिया स्कूल की बदहाली पर विधायक ने लिया संज्ञान, सुविधाएं बहाल कराने का भरोसा

बाउंड्रीवाल, पेयजल और बेंच-डेस्क की कमी का उठा मुद्दा

प्रबंध समिति की बैठक में समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन

देश वाणी।नौशाद अहमद।लौरिया।

लौरिया। मठिया स्थित विद्यालय में शनिवार को आयोजित विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक में स्कूल की मूलभूत सुविधाओं का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। बैठक की अध्यक्षता लौरिया विधायक विनय बिहारी ने की। विद्यालय प्रबंधन ने विधायक के समक्ष बाउंड्रीवाल, पेयजल, बेंच-डेस्क समेत अन्य आवश्यक संसाधनों की कमी की जानकारी दी।

विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि बाउंड्रीवाल के अभाव में विद्यालय परिसर की सुरक्षा प्रभावित हो रही है। वहीं, पर्याप्त पेयजल और बेंच-डेस्क की व्यवस्था नहीं होने से विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। बैठक में स्कूल की अन्य आधारभूत जरूरतों पर भी चर्चा की गई।

समस्याओं को गंभीरता से सुनने के बाद विधायक विनय बिहारी ने विद्यालय की सुविधाओं में सुधार कराने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को बेहतर और सुरक्षित शैक्षणिक माहौल उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। विद्यालय की आवश्यक समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित स्तर पर जल्द कार्रवाई की जाएगी।

बैठक का आयोजन प्रधानाध्यापिका सह प्रबंध समिति की सचिव खुशबू कुमारी एवं संजीत कुमार के द्वारा किया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular