HomeBIHARबेतियाआदित्य दीक्षित को मिलेगा ‘सर्वश्रेष्ठ प्रधानाचार्य’ का सम्मान, उत्कृष्ट कार्यों का मिला...

आदित्य दीक्षित को मिलेगा ‘सर्वश्रेष्ठ प्रधानाचार्य’ का सम्मान, उत्कृष्ट कार्यों का मिला पुरस्कार

देशवाणी। लौरिया।

लौरिया। प्रखंड के राजकीय उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य आदित्य कुमार दीक्षित को शिक्षक दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ प्रधानाचार्य के सम्मान से नवाजा जाएगा। यह सम्मान प्रसिद्ध संस्था 360 रिसर्च फाउंडेशन की ओर से प्रदान किया जाएगा।

आदित्य कुमार दीक्षित बिहार प्रशासनिक सेवा आयोग द्वारा चयनित शिक्षक हैं। उन्हें उक्त विद्यालय के प्रधानाचार्य का प्रभार सौंपा गया है। विद्यालय में उनके नेतृत्व में किए गए उल्लेखनीय एवं सकारात्मक बदलावों को देखते हुए उन्हें इस सम्मान के लिए चयनित किया गया है।

उनके कार्यकाल में विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, अनुशासन एवं अन्य गतिविधियों में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। सम्मान के लिए चयनित किए जाने पर विद्यालय के शिक्षकों मधु कुमारी, रश्मी श्रीवास्तव, रीति पाठक, अनामिका कुमारी, देवेंद्र कुमार, अखिलेश यादव, मो. फौजान, प्रेम कुमार, रोहन अनुराग एवं मो. फिरोज आलम सहित अन्य शिक्षकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular