HomeBIHARबेतियास्थानांतरण पर कार्यपालक सहायक रजनीश कुमार को दी भावभीनी विदाई

स्थानांतरण पर कार्यपालक सहायक रजनीश कुमार को दी भावभीनी विदाई

अधिकारियों व डीलरों ने सराहा कार्यकाल, नवपदस्थापित विजेता का हुआ स्वागत।

देश वाणी। नौशाद अहमद। लौरिया 

लौरिया। प्रखंड आपूर्ति कार्यालय में कार्यपालक सहायक रजनीश कुमार के स्थानांतरण पर गुरुवार को विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन के प्रखंड अध्यक्ष शिवजी तिवारी की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और जनवितरण प्रणाली के दुकानदारों ने रजनीश कुमार के कार्यकाल की सराहना करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रखंड प्रमुख शंभु तिवारी, बीडीओ संजीव कुमार, सीडीपीओ व्रजेश कुमार, एमओ राकेश रंजन और नवपदस्थापित कार्यपालक सहायक विजेता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

बीडीओ संजीव कुमार ने कहा कि स्थानांतरण सरकारी सेवा का हिस्सा है। कर्मी जहां भी पदस्थापित होते हैं, वहां अपने कार्य और व्यवहार से पहचान बनाते हैं। रजनीश कुमार ने लौरिया में अपने कार्यकाल के दौरान जिम्मेदारियों का बेहतर ढंग से निर्वहन किया। कार्यालय के कार्यों को समय पर पूरा करने के साथ सहकर्मियों और डीलरों के साथ उनका समन्वय सराहनीय रहा। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि नई जिम्मेदारी में भी रजनीश कुमार इसी लगन और ईमानदारी के साथ कार्य करेंगे। बीडीओ ने उनके उज्ज्वल भविष्य और नई पदस्थापना में सफलता की कामना की।

प्रखंड प्रमुख शंभु तिवारी ने कहा कि रजनीश कुमार ने अपने कार्यकाल में बेहतर कार्यशैली और सरल व्यवहार से सभी के बीच अच्छी छवि बनाई। आपूर्ति कार्यालय से जुड़े कार्यों के निष्पादन में उनका योगदान सराहनीय रहा। स्थानांतरण सेवा की प्रक्रिया है, लेकिन अच्छे कार्य और व्यवहार की छाप लंबे समय तक बनी रहती है। उन्होंने रजनीश कुमार को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए सफलता की कामना की।

समारोह में उपस्थित लोगों ने रजनीश कुमार को सम्मानित कर विदाई दी। वहीं नवपदस्थापित कार्यपालक सहायक विजेता का स्वागत करते हुए अधिकारियों व डीलरों ने बेहतर कार्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

मौके पर सुजीत कुमार, जितेंद्र कुमार, कमलेश तिवारी, मिथिलेश सिंह, सुरेश यादव, पिंटू कुमार, गर्जन यादव, रामबाबू राव, शिवनाथ बैठा, शत्रुघ्न राव, लालबहादुर महतो, प्रशांत सिन्हा, राजू चनशु कला सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular