HomeBIHARमोतिहारीरक्सौल की धरती पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी का जोरदार स्वागत,...

रक्सौल की धरती पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी का जोरदार स्वागत, ढोल-नगाड़ों के बीच उमड़ा कार्यकर्ताओं का उत्साह

रक्सौल।अनिल कुमार। 
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी को रक्सौल विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने गम्हरिया नहर चौक पर जोरदार स्वागत कर पार्टी के प्रति अपनी सक्रियता और उत्साह का प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष के पहुंचते ही मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया तथा शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। स्वागत कार्यक्रम स्थानीय सांसद डॉ. संजय जायसवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक कुमार पांडेय एवं विधायक प्रतिनिधि कन्हैया सर्राफ के नेतृत्व में आयोजित किया गया।
प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत को लेकर कार्यकर्ता पहले से ही गम्हरिया नहर चौक पर जुटे हुए थे। उनके पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ उनका अभिनंदन किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी नेतृत्व के प्रति अपनी निष्ठा और संगठनात्मक एकजुटता का परिचय दिया। मौके पर काफी देर तक स्वागत और अभिनंदन का सिलसिला चलता रहा।
इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि वे निजी कार्य से रक्सौल आएं हैं। यात्रा के दौरान रक्सौल में कार्यकर्ताओं ने जिस आत्मीयता और उत्साह के साथ उनका स्वागत किया, उससे वे अभिभूत हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का यह स्नेह और सम्मान उनके लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने रक्सौल विधानसभा क्षेत्र के सभी कार्यकर्ताओं को दिल से धन्यवाद देते हुए आभार जताया।
वहीं, सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी का रक्सौल की धरती पर पहली बार आगमन कार्यकर्ताओं के लिए उत्साह का विषय है। इसी को लेकर कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में पहुंचकर उनका भव्य स्वागत किया। उन्होंने कहा कि रक्सौल में प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत जिस उत्साह और उमंग के साथ किया गया, वह भाजपा कार्यकर्ताओं की संगठन के प्रति सक्रियता को दर्शाता है। उन्होंने स्वागत में शामिल सभी कार्यकर्ताओं का भी आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं के बीच आपसी मेल-जोल और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर भी उत्साह नजर आया। गम्हरिया नहर चौक पर आयोजित इस स्वागत कार्यक्रम ने क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी को भी सामने रखा। प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
स्वागत कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि अजय पटेल, राजकिशोर ठाकुर, शंभू दास, सुमन सिंह, विजय कुमार सिंह, मोती बैठा, विजय साह, सुबोध कुशवाहा, कमलेश कुमार, शिवनारायण यादव, रामजन्म मुखिया, टुन्नू राम, विकास सिंह, रामेश्वर पांडेय सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं की मौजूदगी और स्वागत की भव्यता से गम्हरिया नहर चौक पर कुछ समय के लिए उत्सव जैसा माहौल बना रहा।
फोटो -रक्सौल की धरती पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी का जोरदार स्वागत, ढोल-नगाड़ों के बीच उमड़ा कार्यकर्ताओं का उत्साह
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular