HomeBIHARअररियाइंदौर पटाखा फैक्ट्री विस्फोट हादसे में अररिया के पांच मजदूरों की मौत

इंदौर पटाखा फैक्ट्री विस्फोट हादसे में अररिया के पांच मजदूरों की मौत

SHABD,अररिया, May 20,

इंदौर पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में अररिया के पांच मजदूरों की मौत हो गई। सांसद प्रदीप सिंह ने पीड़ित परिवारों को सहायता व मुआवजे का भरोसा दिया।

20 मई , अररिया (अररिया, बिहार) :

 मध्य प्रदेश के इंदौर स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट में अररिया जिले के नरपतगंज प्रखंड के पांच मजदूरों की दर्दनाक मौत की खबर से पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ गई। घटना से ग्रामीणों और परिजनों में गहरा दुख एवं आक्रोश व्याप्त है। मेहनत-मजदूरी के लिए बाहर गए युवकों की असमय मृत्यु ने इलाके को मर्माहत कर दिया है।

घटना की सूचना मिलते ही अररिया सांसद प्रदीप कुमार सिंह नरपतगंज पहुंचे और मृतक मजदूरों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। सांसद ने शोक संतप्त परिवारों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि इस दुःख की घड़ी में पूरा समाज और सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है।

सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने मृतक मजदूरों के प्रत्येक परिवार को तत्काल राहत स्वरूप 25-25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। उन्होंने कहा कि परिवार के भरण-पोषण के लिए बाहर गए युवकों की इस तरह दर्दनाक मौत अत्यंत दुखद और हृदयविदारक है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति एवं परिजनों को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

इस दौरान सांसद ने अररिया जिलाधिकारी से दूरभाष पर बातचीत कर सभी आवश्यक कागजी प्रक्रियाओं को शीघ्र पूरा कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मृतकों के आश्रितों को जल्द से जल्द सरकारी मुआवजा और अन्य सहायता उपलब्ध कराई जाए। साथ ही विस्फोट में घायल मजदूरों के बेहतर इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने और प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहयोग प्रदान करने की बात कही।

सांसद ने राज्य एवं केंद्र सरकार से पीड़ित परिवारों को अधिकतम आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग भी की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए पटाखा फैक्ट्रियों में सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन कराया जाना आवश्यक है। लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए।

सांसद के दौरे के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। पूरे क्षेत्र में घटना को लेकर शोक का माहौल बना हुआ है।

इस स्टोरी फोल्डर में : 

परिजन वीडियो

Caption :

इंदौर पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में अररिया के पांच मजदूरों की मौत हो गई। सांसद प्रदीप सिंह ने पीड़ित परिवारों को सहायता व मुआवजे का भरोसा दिया।

Arariya | Five Migrant Labourers Died In Indore Firecracker Factory Blast MP Provided Financial Help

URL Slug : araria-narpatganj-migrant-labourers-died-indore-firecracker-factory-blast-mp-pradeep-singh

Tagline : Five migrant laborers, from Araria district, lost their lives, in a massive blas, firecracker factory, in Indore, Madhya Pradesh,

spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular