spot_img
Friday, May 15, 2026
HomeStateहरसिद्धि पुलिस ने 72 घंटे के भीतर लूटकांड का किया उद्भेदन, पिस्टल...

हरसिद्धि पुलिस ने 72 घंटे के भीतर लूटकांड का किया उद्भेदन, पिस्टल व बाइक के साथ चार अपराधी गिरफ्तार

-

अपराधियों के पास से एक लोडेड लोकलमेड पिस्टल, कारतूस और अपाचे बाइक बरामद

शादी समारोह से लौट रहे वीडियोग्राफर से हथियार के बल पर की गयी थी लूटपाट

लूटा गया वीडियो कैमरा, मोबाइल फोन और अन्य सहायक उपकरण बरामद

देश वाणी। आशा कुमारी।मोतिहारी। हरसिद्धि थाना पुलिस ने लूट की एक बड़ी वारदात का महज 72 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए चार शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से लूटी गई सामग्री के साथ-साथ घटना में प्रयुक्त हथियार और वाहन भी बरामद कर लिया है। यह सफलता अरेराज डीएसपी रवि कुमार के नेतृत्व में गठित विशेष टीम की त्वरित कार्रवाई से मिली है।पकड़े गए अपराधियों की पहचान जागापाकड़ निवासी विशाल कुमार व रूपेश कुमार, कोटवा थाना क्षेत्र के दीप रंजन कुमार उर्फ सन्नी तथा गोविन्दगंज के सलमान आलम उर्फ सल्लू मियां के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से लूटा गया वीडियो कैमरा, दो मोबाइल, बैग और चार्जर बरामद किया है। इसके अतिरिक्त, घटना में इस्तेमाल की गई अपाचे बाइक और एक लोडेड देशी पिस्टल भी जब्त की गई है।वीडियोग्राफर से हुई थी लूट-विदित हो कि 11 मई की रात हरसिद्धि पकड़िया निवासी रंजन कुमार संग्रामपुर के घुसियार गांव में एक शादी समारोह में वीडियोग्राफी कर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान दामोवृति नहर पुल के पास अपराधियों ने हथियार के बल पर उनका सारा सामान और बाइक लूट ली थी। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि तकनीकी अनुसंधान के आधार पर की गई छापेमारी में सभी आरोपियों को दबोच लिया गया। गिरफ्तार अपराधियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस की इस तत्परता की स्थानीय लोगों ने सराहना की है।

Related articles

Video thumbnail
12 May 2026
00:41
Video thumbnail
बेतिया। लौकी की फसल पर गुम्मी स्टेम ब्लाइट का हमला, 80 प्रतिशत तक नुकसान की आशंका,11 May 2026
00:30
Video thumbnail
Bettiah | Madhopur, हाइब्रिड मक्का की फसल बिना दाना की निकली, परसा के किसानों की बढ़ी चिंता,10 May
00:24
Video thumbnail
Motihari | भीषण अगलगी में दो बच्चों समेत तीन की मौत, गृहस्वामी ने छत से कूदकर बचायी जान, 8 May 2026
00:32
Video thumbnail
बेतिया में अवैध वृद्धाश्रम पर छापा, बंधक बनाकर रखे गये 15 बुजुर्गों को कराया गया मुक्त, PBSHABD
03:07
Video thumbnail
5 May 2026
00:14
Video thumbnail
रक्सौल में सूखा नशा को कारोबार
01:38
Video thumbnail
भारत- नेपाल सीमा पर आईपीएस हेमंत सिंह ने जब्त किये 12 हजार नशीले इंजेक्शन, दो तस्कर गिरफ्तार
02:45
Video thumbnail
भारत- नेपाल सीमा पर आईपीएस हेमंत सिंह के नेतृत्व में 12 हजार नशीले इंजेक्शन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
04:41
Video thumbnail
बेतिया। चौतरवा थानाध्यक्ष पर बेरहमी से मारपीट और वसूली का आरोप, एसपी ने दिये जांच के आदेश।
03:19

Bihar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts