spot_img
Friday, June 26, 2026
Homeबिहाररोहतासवर्षों से चल रहा था देह व्यापार, छह थानों की पुलिस ने...

वर्षों से चल रहा था देह व्यापार, छह थानों की पुलिस ने किसा रेड तो मिली 9 नाबालिग लड़कियां, रेस्क्यू, 12 गिरफ्तार

-

SHABD,सासाराम, September 12,

रोहतास के विश्रामपुर में देह व्यापार का भंडाफोड़, 9 नाबालिग लड़कियां रेस्क्यू, 8 महिलाएं व 4 पुरुष गिरफ्तार, पुलिस ने नाच पार्टी की आड़ में की कार्रवाई।

12  सितंबर , सासाराम (रोहतास, बिहार) :

  जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत विश्रामपुर में वर्षों से चल रहे देह व्यापार के अवैध अड्डे का पुलिस ने शनिवार को भंडाफोड़ किया। यह कार्रवाई रोहतास एसपी रौशन कुमार के निर्देश पर की गई, जिसमें एक साथ छह थानों की पुलिस और एसडीपीओ टू कुमार वैभव के नेतृत्व में छापेमारी दल ने भाग लिया।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से 9 नाबालिग लड़कियों को रेस्क्यू कराया, जिनमें कई बिहार से बाहर के राज्यों की रहने वाली हैं। साथ ही 8 महिलाओं और 4 पुरुषों को गिरफ्तार किया गया है। सभी पर लड़कियों से देह व्यापार कराने का आरोप है।

पुलिस ने बताया कि यह अवैध धंधा विश्रामपुर के रेड लाइट एरिया में वर्षों से “नाच पार्टी” की आड़ में संचालित हो रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर विशेष रणनीति के तहत कार्रवाई की गई।

एसडीपीओ टू कुमार वैभव ने बताया कि सभी नाबालिग लड़कियों को बाल कल्याण समिति (CWC) को सौंप दिया गया है। वहां उनकी काउंसलिंग कर विस्तृत जानकारी जुटाई जाएगी।

पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए जिले में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध सख्त अभियान चलाया जा रहा है। विश्रामपुर में हुई यह कार्रवाई उसी का हिस्सा है।

पकड़े गए सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है, और पूरे नेटवर्क को खंगालने के लिए पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

बाइट – कुमार वैभव (एसडीपीओ-2)  सासाराम

Caption :

रोहतास के विश्रामपुर में देह व्यापार का भंडाफोड़, 9 नाबालिग लड़कियां रेस्क्यू, 8 महिलाएं व 4 पुरुष गिरफ्तार, पुलिस ने नाच पार्टी की आड़ में की कार्रवाई।

Rotash Crime, Nine minor girls were rescued, 12 people arrested, prostitution racket, bust in Vishrampur. SHABD,सासाराम, September 12,

Rotash Crime | Nine minor girls were rescued 12 people arrested prostitution racket bust in Vishrampur SHABD,सासाराम, September 12,

Related articles

Video thumbnail
22 June 2026
00:33
Video thumbnail
रक्सौल : सुरक्षा जॉंच को सोना-चांदी दुकानों का एसडीपीओ और थानाध्यक्ष ने किया निरीक्षण, 19 June 2026
00:58
Video thumbnail
बेतिया में सगे भाई ने मां के साथ मिलकर की भाई की हत्या, शव जलाया, दोनों गिरफ्तार, 14 June 2026
00:12
Video thumbnail
मोतिहारी। NDA सरकार, 12 साल विश्वास के, मीडिया संवाद में सांसद रधामोहन सिंह, 13 June 2026
02:19
Video thumbnail
PM Modi लगातार 12 वर्षों तक जनता द्वारा चुने गये पहले प्रधानमंत्री, PBSHABD
00:45
Video thumbnail
मोतिहारी। रक्सौल बोर्डर पर दो विदेशी नगरिक गिरफ़्तार, 9 June 2026
00:13
Video thumbnail
Raxaul| | रिपुराज एग्रो, चावल की पहली कंटेनर रैक गुवाहाटी को रवाना, 31 May 2026
05:41
Video thumbnail
Motihari के जॉनपुल व चॉंदमारी में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की रेड 31 May 2026
00:21
Video thumbnail
Motihari | Champaran Range DIG Harkishore Ray at Raxaul, 30 May 2026
00:50
Video thumbnail
Raxaul | स्लीपर टीटीई बेस में सेवानिवृत्त सीटीआई जीनो राम को दी गयी भावभीनी विदाई, 29 May 2026
00:53

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts