spot_img
Sunday, June 7, 2026
HomeBreakingछठ महापर्व : आज गुरुवार को सँझिया घाट, मोतिहारी में भास्कर महोत्सव,...

छठ महापर्व : आज गुरुवार को सँझिया घाट, मोतिहारी में भास्कर महोत्सव, एमपी राधामोहन ने किया उद्घाटन

-

लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के तीसरे दिन गुरुवार को सँझिया घाट है। आज अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया जा रहा है। लोग इसे सँझिया घाट भी बोलते हैं।

आज दोपहर बाद से ही लोग विभिन्न छठ घाटों पर छठ के मधुर गीत गाते हुए गाजे-बाजे के साथ छठ घाटों पर पहुंच रहे हैं। 

मोतिहारी शहर स्थित अटल उद्यान बेलिसराय घाट श्रधालुओं से भरा है। यहां पर भास्कर महोत्सव आयोजित किया गया है। जिसका उद्धाटन पूर्व केन्द्रीय मंत्री सांसद राधानोहन सिंह ने किया है। सास्कृतिक कार्यक्रम हो रहा है। कार्यक्रम देर रात तक चलेगा।

गंगा, गंडक, कोसी, बागमती, सरयू, महानंदा सहित अन्य नदियों के किनारे छठ घाटों पर लाखों की संख्या में श्रद्धालु अघ्र्य अर्पित करने के लिए पहुंचे हैं। पटना शहर में सबसे अधिक श्रद्धालुओं की भीड़ गंगा नदी किनारे जमी है। 

पटना में गंगा के किनारे सौ से अधिक घाटों पर विशेष व्यवस्था की गई है। पूरे राज्य में छठ का उत्साह देखते ही बन रहा है। नदी किनारे बने छठ घाटों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। कल सुबह उगते सूर्य को  अर्ध्य देने के साथ ही इस महापर्व का समापन हो जाएगा।

तालाबों, पोखरों के किनारे भी घाट बनाए गए हैं। व्रत कर रहे कई लोगों ने अपने घरों के बाहर तथा छतों पर अस्थायी जलाशय बनाकर अर्ध्य देने की तैयारी की है। 

बिहार के प्रसिद्ध सूर्य मंदिरों में पूजा के लिए बड़ी संख्या में छठ व्रती और श्रद्धालु पहुंचे हुए हैं। औरंगाबाद के प्रसिद्ध देव सूर्य मंदिर, 

नवादा जिले के हडिया सूर्य मंदिर, गया में दक्षिणार्क सूर्य देवालय, नालंदा जिले में ही बड़गांव के बालार्क तथा औंगारी गांव स्थित अंगार्क सूर्य मंदिर में आसपास के व्रतियों सहित अन्य राज्यों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हुए हैं।

पटना जिले में बाढ़ स्थित पुण्यार्क मंदिर, मसौढ़ी अनुमंडल स्थित सूर्य मंदिर, दुल्हिनबाजार के उलार्क, शेखपुरा के तेउस सूर्य मंदिर, बक्सर के रामरेखा घाट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा के लिए पहुंचे हैं। 

नवादा जिले के हडिया सूर्य मंदिर, गया में दक्षिणार्क सूर्य देवालय, और नालंदा जिले में बड़गांव के बालार्क तथा औंगारी गांव स्थित अंगार्क सूर्य मंदिर में आसपास के व्रतियों सहित अन्य राज्यों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हुए हैं।

On the third day of Chhath Mahaparv, sanjhiya ghaat evening offering to the setting sun; Bhaskar Festival in Motihari inaugurated by MP Radha Mohan. Photo- DeshVani

Related articles

Video thumbnail
Raxaul| | रिपुराज एग्रो, चावल की पहली कंटेनर रैक गुवाहाटी को रवाना, 31 May 2026
05:41
Video thumbnail
Motihari के जॉनपुल व चॉंदमारी में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की रेड 31 May 2026
00:21
Video thumbnail
Motihari | Champaran Range DIG Harkishore Ray at Raxaul, 30 May 2026
00:50
Video thumbnail
Raxaul | स्लीपर टीटीई बेस में सेवानिवृत्त सीटीआई जीनो राम को दी गयी भावभीनी विदाई, 29 May 2026
00:53
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम।
00:18
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों व गराज पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम
00:13
Video thumbnail
रक्सौल में लाखों रुपये नेपाली व भारतीय मुद्रा जब्त करने के बाद IPS हेमंत सिंह ने क्सा कहा?
02:34
Video thumbnail
Motihari | रक्सौल में भारी मात्रा में नेपाली व भारतीय मुद्रा बरामद, पुलिस और एसटीएफ की कार्रवाई।
00:42
Video thumbnail
17 May 2026
00:22
Video thumbnail
12 May 2026
00:41

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts