spot_img
Saturday, June 6, 2026
HomeBreakingरक्सौल : ट्रांसपोर्ट में छापेमारी, 4 हज़ार लीटर स्प्रिट जब्त, पांच गिरफ़्तार,...

रक्सौल : ट्रांसपोर्ट में छापेमारी, 4 हज़ार लीटर स्प्रिट जब्त, पांच गिरफ़्तार, मशीनरी व पेंट की आड़ में तस्करी का आरोप

-

रक्सौल से अनिल कुमार की रिपोर्ट।

आबकारी पुलिस और जिला पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 4 हज़ार लीटर स्प्रिट के साथ पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।  स्पिरिट एक ट्रांसपोर्ट से ज़ब्त की गयी है। 

पूर्वी चम्पारण के ही तुरकौलिया में ज़ब्त स्पिरिट के आरोपित के निशानदेही पर ट्रांसपोर्ट ऑफिस में छापेमारी की गयी है।

रक्सौल स्थित ट्रांसपोर्ट ऑफिस में रेड, 4 हज़ार ली स्पिरिट जब्त।

दरअसल तुरकौलिया थाना क्षेत्र के शंकर सरैया के पास एक पिकअप से एक हजार लीटर स्प्रिट के साथ एक आरोपित को पकड़ा गया था। उसी ने पूछताछ में रक्सौल स्थित इस ट्रांसपोर्ट के बारे बताया था।

पुलिस को जानकारी दी थी कि स्प्रिट रक्सौल से लाई जा रही थी।  

सूचना पर एसपी स्वर्ण प्रभात को दी गई, जिन्होंने रक्सौल एसडीपीओ धीरेंद्र कुमार के नेतृत्व में एसआईटी टीम का गठन किया। 

टीम ने भरतिया कॉलोनी स्थित आईपी रोड लाइन ट्रांसपोर्ट ऑफिस में छापेमारी की, जहाँ से चार हजार लीटर स्प्रिट बरामद हुआ। जांच में खुलासा हुआ कि ट्रांसपोर्ट में मशीनरी और पेंट की आड़ में स्प्रिट की तस्करी की जा रही थी।

गिरफ्तार आरोपियों में ट्रांसपोर्ट के मैनेजर अवधेश कुमार श्रीवास्तव, मनोज कुमार कुशवाहा, संतोष कुमार, मुकेश कुमार और शिव जी सिंह शामिल हैं। एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि ट्रांसपोर्ट की आड़ में स्प्रिट की तस्करी की जा रही थी और इस मामले की पूरी जांच की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि जिले के सभी ट्रांसपोर्ट ऑफिस की जांच होगी और एसआईटी के साथ डीआईओ की टीम को भी शामिल किया गया है।

फोटो: पुलिस ने भारी मात्रा में स्प्रिट के साथ पांच कारोबारियों को गिरफ्तार किया।

Motihari/ Raxaul: police Raid at Transport, 4 thousand litres spirit seized, five arrested, allegations of smuggling under the guise of machinery and paint.

Related articles

Video thumbnail
Raxaul| | रिपुराज एग्रो, चावल की पहली कंटेनर रैक गुवाहाटी को रवाना, 31 May 2026
05:41
Video thumbnail
Motihari के जॉनपुल व चॉंदमारी में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की रेड 31 May 2026
00:21
Video thumbnail
Motihari | Champaran Range DIG Harkishore Ray at Raxaul, 30 May 2026
00:50
Video thumbnail
Raxaul | स्लीपर टीटीई बेस में सेवानिवृत्त सीटीआई जीनो राम को दी गयी भावभीनी विदाई, 29 May 2026
00:53
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम।
00:18
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों व गराज पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम
00:13
Video thumbnail
रक्सौल में लाखों रुपये नेपाली व भारतीय मुद्रा जब्त करने के बाद IPS हेमंत सिंह ने क्सा कहा?
02:34
Video thumbnail
Motihari | रक्सौल में भारी मात्रा में नेपाली व भारतीय मुद्रा बरामद, पुलिस और एसटीएफ की कार्रवाई।
00:42
Video thumbnail
17 May 2026
00:22
Video thumbnail
12 May 2026
00:41

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts