ब्रेकिंग न्यूज़
अत्याधुनिक हथियार बरामदगी मामले में कोटवा निवासी कुख्यात कुणाल को आजीवन कारावास, 42 हजार रुपये का अर्थदंड भी मिलाइस बार का चुनाव मेरे लिए चुनाव है चुनौती नहीं: राधा मोहन सिंहMotihati: सांसद राधामोहन सिंह ने नामांकन दाखिल किया, कहा-मैं तो मोदी के मंदिर का पुजारीमोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे
नेपाल
नेपाल: महावीर मेला के दौरान नेपाल पुलिस के फायरिंग करने से एक भारतीय नागरिक बुरी तरह घायल
By Deshwani | Publish Date: 3/12/2023 9:26:05 PM
नेपाल: महावीर मेला के दौरान नेपाल पुलिस के फायरिंग करने से एक भारतीय नागरिक बुरी तरह घायल

रक्सौल अनिल कुमार।भारत-नेपाल सीमा के सिवान टोला में महावीर मेला के दौरान नेपाल पुलिस के द्वारा फायरिंग करने पर एक भारतीय नागरिक बुरी तरह घायल हो गया है। वही गोली के छर्रे से कई ग्रामीण जख्मी भी हुए है। घायल की पहचान सिवान टोला निवासी राजन पटेल के रूप में हुई है। जिसको पैर में गोली लगी है। जिसका इलाज स्थानीय डंकन हॉस्पिटल में चल रहा है। 

 
 
 
 
 
वही डंकन अस्पताल के डॉ प्रभु ने बताया कि आज ऑपरेशन कर गोली निकाली जाएगी। वही इस घटना से ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। पंटोका पंचायत के सिवान टोला वार्ड संख्या 12 के वार्ड सदस्य सोनेलाल भगत ने बताया कि यहां दोनों देश के लोग मिल जुल कर सदियों से छठ पूजाके 15वा दिन महावीरी मेला का आयोजन किया जाता है। 
 
 
 
 
 
मेला नेपाल के तरफ स्थित मंदिर के पास लगता है। इस मेला को देखने दूर-दूर से लोग आते है। रात्रि में नाच का भी आयोजन किया जाता है। नाच के दौरान करीब 10 बजे रात्रि नेपाल पुलिस के द्वारा नाच बंद करने को कहा गया लेकिन ग्रामीणों ने उनसे अनुरोध किया कि दो घंटे के बाद बंद कर दिया जाएगा लेकिन वो नही माने व अतरिक्त बल बुला कर लाठी चार्ज व फायरिंग कर दी गई। इस दौरान भगदड़ हो गई। वही ग्रामीणों ने बताया कि नेपाल पुलिस के द्वारा चार राउंड फायरिंग की गई। जिसमें एक राजन पटेल को पैर में गोली लगी है। 
 
 
 
 
लोगों को भी हल्की चोट आई है। ग्रामीणों का आरोप है कि नेपाल पुलिस के द्वारा भारत में घुस लोगों को मारा व पीटा गया है। भारतीय सीमा के घर तक बंदूक के छर्रे लगे हुए है। वही इस घटना के बाद सिवान टोला के ग्रामीणों के भारत-नेपाल सीमा को बांस से घेर पर आवाजाही को रोक दिया है। वही नेपाल पुलिस का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन भी किया गया। ग्रामीणों ने प्रशासन से इसपर करवाई की मांग की है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS